सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने बाद छात्राओं ने कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया. इस दौरान वह वायरल हो रहे नारे भी लगाती हुई नजर आईं.
सागर शराब कांड होने के बाद जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है. इसी क्रम में शहर के बीचोंबीच संचालित दो बीयर बार का लाइसेंस निरस्त होने के हड़कंप मच गया.
Brother In Law Murder in Sagar: हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी जय ने अंकित पर 16 सेकंड में 14 बार हमला किया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गंभीर अवस्था में अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Sagar BJP Leader High Voltage Drama: सागर जिले के बीना में बीजेपी नेता रमेश जड़िया का हंगामा देखने को मिला. जहां वे पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, वे पुलिस द्वारा बेटे पर की गई कार्रवाई से नाराज थे. इसके साथ ही कार को थाने ना ले जाने को लेकर बहस कर रहे थे
Sagar Liquor Tragedy: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत का पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया. आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Sagar Youth Congress Protest: सागर जिले में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
Chhatarpur News: अब छतरपुर के बक्सवाहा में शराब पीने से दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. दोनों ने अलग-अलग दुकानों से शराब खरीदी थी. एक को सागर और दूसरे को दमोह रेफर किया गया है. इस पूरे मामले से इलाके में हड़कंप मच गया है.
अभी सागर जहरीली शराब कां लोगों के जख्म भरे भी नहीं है,कि नेताओं की मौज मस्ती करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं. बंडा में जहरीली शराब कांड से दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. कुछ लोगों के घरों में तो अभी तेरहवीं तक नहीं हुई है. ऐसे में जिन नेताओं को पीड़ित परिवार की ताकत बनना चाहिए. पीड़ितों को हौसला देना चाहिये. वह मौज कर रहे हैं.
Sagar liquor tragedy: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी.
सागर के बंडा विधानसभा में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी.