Vistaar NEWS

MP Weather: एमपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने 13 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

MP monsoon news today

मध्‍य प्रदेश मौसम

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. बंगाल की खाड़ी से बने मजबूत सिस्टम के चलते अगले दो दिनों तक पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होगी. इसके बाद सिस्टम पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश बढ़ने की संभावना है.

सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में ऑरेंज अलर्ट

सोमवार को सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है. सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी भारी बारिश की चेतावनी है.

17 से 19 अगस्त तक पश्चिमी हिस्से में असर

मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 21 अगस्त के बीच प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. 15 से 19 अगस्त तक पूर्वी हिस्से में तेज बारिश की संभावना है. इसके बाद पश्चिमी हिस्से में सिस्टम का असर बढ़ेगा. भोपाल और ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में 17, 18 और 19 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है.

कई जिलों में हल्की से तेज बारिश

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

प्रदेश में सामान्य से 12% कम बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अब तक 544.4 मिमी यानी 21.4 इंच बारिश हुई है. सामान्य बारिश 618.8 मिमी यानी 24.4 इंच होनी चाहिए थी. इस तरह प्रदेश में अब तक करीब 3 इंच कम बारिश हुई है. कुल बारिश सामान्य से 12 फीसदी कम है. पूर्वी हिस्से में 18 फीसदी और पश्चिमी हिस्से में 6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

12 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी

प्रदेश के 12 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है. इनमें भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन शामिल हैं. वहीं कई जिलों में बारिश की कमी अब भी बनी हुई है.

ये भी पढे़ं- Mauganj: नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से हुई मौत, 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद झाड़ियों में मिले शव

Exit mobile version