Vistaar NEWS

भोपाल एयरपोर्ट से छिना नंबर एक का खिताब! एमपी के इस हवाई अड्डे ने मारी बाजी

bhopal raja bhoj airport

राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल

Customer Survey Airport Rankings: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट को झटका लगा है. नंबर एक का खिताब छिन गया है. यात्रियों की बढ़ती संख्या और एयरपोर्ट परिसर में सुविधाओं के बढ़ने के बाद भी रैंकिंग में गिरावट आई है. दरअसल, देश भर के 60 हवाई अड्डों पर किए गए राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में इस बार भोपाल को तीसरा स्थान मिला है. इससे पहले के दो सर्वे में पहला स्थान मिला था.

किस एयरपोर्ट को मिला पहला स्थान?

भोपाल एयरपोर्ट से नंबर एक की रैंकिंग खजुराहो ने छीनी है. ये प्रदेश के सबसे कम ट्रैफिक वाले हवाई अड्डों में से एक है. इस सर्वे में ग्वालियर के राजामाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट को चौथा स्थान मिला है. वहीं, जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे को सातवीं रैंक मिली है. इस सर्वे से इंदौर के अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को बाहर रखा गया था.

किसे कितने अंक मिले?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया साल में दो बार इस तरह ग्राहक संतुष्टि सर्वे कराता है. अभी जो सर्वे जारी किया गया है, उसे जनवरी से जून 2026 के बीच यात्रियों से हुई बातचीत और उनके रिव्यू के आधार पर जारी किया गया है. इस बार भोपाल को 4.96 अंक मिले हैं.

खजुराहो एयरपोर्ट को 4.98 अंक मिले हैं. औरंगाबाद को भी इतनी ही रैंकिंग मिली है. दोनों को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है. ग्वालियर को 4.95 और जबलपुर को 4.92 अंक मिले हैं. ये सारे अंक 5 में से मिले हैं.

ये भी पढ़ें: 20 जुलाई से शुरू होगा MP विधानसभा का मानसून सत्र, नरेंद्र सिंह तोमर बोले- सार्थक संवाद और अनुशासन रहेगा प्राथमिकता

एयरपोर्ट प्रबंधन ने जताई हैरानी

सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट को मिली रैंकिंग के एयरपोर्ट प्रबंधन ने हैरानी जताई है. मैनेजमेंट का कहना है कि पैसेंजर फैसिलिटी में बढ़ोतरी की गई है. डिजी यात्रा, कैटेगिरी-2 ILS सिस्टम और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है. इसके साथ ही न्यू एराइवल एरिया भी विकसित किया गया है.

Exit mobile version