Vistaar NEWS

Rajgarh Road Accident: भोपाल से गुना जा रही बस नरसिंहगढ़ के पास पलटी, 26 यात्री हुए घायल

Rajgarh Road Accident: राजधानी भोपाल से गुना जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.

भोपाल से गुना जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गुरुवार (13 अगस्त) को सड़क हादसा हो गया. राजधानी भोपाल से गुना जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.

दरअसल, भोपाल से गुना जा रही गुरुकृपा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. हादसे में करीब 26 यात्री घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन की टीम, डायल-112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें: नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार मुकेश सिंह को हटाया गया, परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में एक्शन, 5 दिनों से छात्र कर रहे प्रदर्शन

कुछ यात्री रवाना हुए

हादसे में किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं है. जिन यात्री को चोट नहीं आई है और जिन्हें मामूली चोट लगी है, उन्हें उपचार के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है. चश्मदीदों का कहना है कि हादसा ओवर स्पीडिंग की वजह से हुआ. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Exit mobile version