Vistaar NEWS

Rajgarh News: राखी से एक दिन पहले उजड़ गईं बहन की खुशियां, भाई की मौत से पसरा मातम

Rajgarh News

मृतक रोडमल भिलाला की जीवित अवस्था की तस्वीर

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गुरुवार को हुए एक हादसे ने पूरे परिवार समेत गांव को शोकाकुल कर दिया. राखी के त्योहार से ठीक एक दिन पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दी. जिले के भादाहेड़ी गांव में गुरुवार को 48 वर्षीय रोडमल भिलाला अपने ही घर पर करंट लगने से मौत हो गई. भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन अस्पताल पहुंची और फूट-फूटकर रो पड़ी.

राखी से एक दिन पहले हुई भाई की मौत

जिस बहन को अगले दिन भाई की कलाई पर राखी बांधनी थी वह अब पूरी जिंदगी इस गम से बाहर नहीं निकल पाएंगी. त्योहार के मौके पर भाई की इस तरह से मौत उसके लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई. भादाहेड़ी गांव के रहने वाले 48 वर्षीय रोडमल भिलाला खेती करते थे। गुरुवार को वो खेत से चारा काटकर घर लौटे और गर्मी लगने के कारण घर के बाहर लगा पंखा चलाने के लिए बिजली का तार लगा रहे थे.

करंट लगने से मौत

इसी दौरान उन्हे करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. परिजनों तुंरत उन्हें लेकर खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और रोडमल भिलाला की मौत रास्ते में ही हो गई थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

फूट-फूटकर रो पड़ी बहन

राखी से एक दिन पहले भाई के निधन की खबर मिलते ही रोडमल भिलाला की बहन राधाबाई अस्पताल पहुंचीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं. ग्रामीणों के मुताबिक रोडमल भिलाला खेती-किसानी करते थे और गांव में पत्नी व दो बेटों के साथ रहते थे. उनका एक बेटा पीथमपुर में प्राइवेट नौकरी करता है जिसे घटना की जानकारी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: 40 से कम उम्र के नेताओं में राजनीतिक परिवारों का दबदबा! क्‍या है संसद-विधानसभाओं में युवाओं की तस्वीर

Exit mobile version