Vistaar NEWS

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात! अब घर बैठे भेज सकेंगे राखी, ये है इंडिया पोस्ट की शानदार सर्विस

rakshabandhan india post click and book service rakhi and other parcel

इंडिया पोस्ट की क्लिक एंड बुक सर्विस से भेज सकेंगे राखी

MP News: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं. जब भाई-बहन अलग-अलग शहरों में रहते हैं और मुलाकात मुश्किल होती है तो राखी भेजना ही एकमात्र विकल्प बचता है. इंडिया पोस्ट के जरिए राखी भेजना सबसे आसान और सस्ता ऑप्शन है. अब डाक विभाग ने पार्सल सुविधा को और आसान बना दिया है.

अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल

दरअसल, डाक विभाग के भोपाल डाक संभाग ने ‘क्लिक एंड बुक’ सेवा शुरू की है. इस सर्विस के तहत स्पीड पोस्ट या पार्सल बुक कर सकते हैं. डाक घर तक जाने और कतार में खड़े की झंझट से मुक्ति मिलेगी. घर बैठे सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इस सेवा के माध्यम से राखी, लेटर या दूसरा सामान पार्सल कर सकेंगे. सर्विस का चयन करने के बाद पोस्टमैन घर आएगा और सामान कलेक्ट करके ले जाएगा.

जानकारी के अनुसार एक बार में अधिकतम 5 आर्टिकल बुक किए जा सकते हैं. कुल वजन 5 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए. पोस्टेज 500 रुपये से कम है तो 50 रुपये पिकअप चार्ज वसूला जाएगा. 500 रुपये से ज्यादा होने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.

कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग?

ये भी पढ़ें: Bhopal Metro से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, ये है पूरा टाइम टेबल

Exit mobile version