Qazi Camp Controversy Clarified: राजधनी भोपाल के करोंद इलाके में रविवार रात में मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई भाजपा नेता शामिल हुई. कार्यक्रम के दौरान विधायक के दिए गए बयान पर अब सियासत गर्मा गई है. विधायक ने मंच से कहा कि ‘कराेंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे.’
हालांकि इस बयान के बाद विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने भोपाल का काजी कैंप नहीं बोला था, बल्कि मैंने इस्लामाबाद वाले काजी कैंप की बात की थी. उन्होंने भारत की सैन्य ताकत और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बता कही थी.
विधायक रामेश्वर शर्मा के मंच से दिए गए बयान पर अब सियासत गर्मा गई है. विधायक ने मंच से कहा कि ‘कराेंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे.’ अब विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने भोपाल का काजी कैंप नहीं बोला था, बल्कि मैंने इस्लामाबाद वाले काजी कैंप की बात की थी.… pic.twitter.com/PP67pwzlXh
— Vistaar News (@VistaarNews) September 7, 2026
विधायक के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध
बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया को-ऑडिनेटर अब्बास हाफिज ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मामले में सरकार का रुख स्पष्ट करे और विधायक के बयान पर कार्रवाई को लेकर जवाब दें. इसके साथ ही अब्बास हाफिज ने विधायक की सफाई पर कहा कि इंटरनेट पर पाकिस्तान में काजी कैंप जैसी कोई जगह नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि विधायक आखिर किस काजी कैंप की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भोपाल के काजी कैंप जैसे क्षेत्र में सार्वजनिक मंच से मिसाइल गिराने की बात करना बेहद निंदनीय है.
हिंदू समाज को एकजुट रहने का दिया संकेत
शहर के करोंद इलाके में भगत सिंह चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रामेश्वर शर्मा ने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और आतंकवाद पर बात की. विधायक ने कहा कि हिंदू एकता हिंदू समाज की एकता केवल मटकी फोड़ने तक सीमित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी समाज के हर वर्ग को सभी स्तराें पर एकजुट होकर रहना चाहिए.
रामेश्वर शर्मा ने हिंदू समाज को जातियों में ना बंटने की अपली करते हुए कहा कि जातिगत पहचान से पहले हिंदू और भारतीय होने की पहचान रखना जरूरी है, और वहीं रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पित लोगों को सम्मान होना चाहिए साथ ही मातृभूमि के प्रति निष्ठा रखना हर नागारिक का कर्तव्य है.
पाकिस्तान में फोड़नी है मटकी – विधायक
विधायक रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं है, जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे सभी इस्लामाबाद मटकी फोड़ना चाहते हैं. इसके बाद विधायक ने कहा कि वहां मटकी फोड़ने से पहले वहां की मटकी फोड़नी पड़ेगी.
ये भी पढे़ं- Bhopal: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को देखकर रुकवाया काफिला, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
