MP News: मध्य प्रदेश में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं. PWD मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक में सड़कों की स्थिति की समीक्षा की. प्रमुख मार्गों, पुलों और यातायात की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कराने के साथ ही गड्ढों को चिन्हित कर तुरंत सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए.
मंत्री ने कहा कि सड़क मरम्मत का काम केवल खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने सुधार कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और गुणवत्ता में कमी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.
दोबारा गड्ढे होने पर तत्काल मरम्मत
मंत्री राकेश सिंह ने जहां डामरीकरण संभव नहीं है, वहां मिक्स सेट सीमेंट और पेवर ब्लॉक से गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं. प्रमुख मार्गों के साथ आंतरिक और संपर्क सड़कों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है.
बारिश के दौरान दोबारा गड्ढे होने पर तत्काल मरम्मत के लिए मैदानी अमले को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने कहा कि सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुधार कार्य कराया जाए.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सुधार कार्यों की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ये भी पढे़ं- MP में टोरेंट ग्रुप करेगा 43000 करोड़ का निवेश, 15000 लोगों को मिलेगा रोजगार, CM मोहन यादव ने की निवेशकों से मुलाकात
