Vistaar NEWS

Bhopal: बदमाश की शादी में वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी, फोटो वायरल होने पर SI और ASI सस्‍पेंड

symbolic picture

सांकेत‍िक तस्‍वीर

Bhopal News: भोपाल में दो पुलिस अधिकारियों को बदमाश की शादी में जाना महंगा पड़ गया. पुलिस अधिकारी एक न‍िजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इसके बाद इंटरनेट पर उनकी तस्‍वीरें वायरल हो गई. तस्‍वीर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई. इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई श्रीकांत द्व‍िवेदी और एएसआई जगदीश रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया.

दरअसल, पूरा मामला कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां दोनों पुलिसकर्मी एक निगरानी बदमाश की शादी में ऑन-ड्यूटी वर्दी में शामिल हो गए. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्‍वीर भी वायरल हो गई. तस्‍वीर आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

पुलिसकर्मी सस्‍पेंड हुए

विभाग ने मामले में तुरंत संज्ञान में लिया और पुलिस उपायुक्त (जोन-04) आदर्शकांत शुक्ला ने पुलिसकर्मी के इस बर्तवा को अनुशासनहीनता माना है. पुलिसकर्मी के इस कृत्य को पुलिस रेगुलेशन के पैरा-64 में दर्ज सेवा की सामान्‍य शर्तों का सीधे तौर पर उल्लघंन माना जा रहा है.

विभाग ने दोनों पुलिसकर्मी पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सस्‍पेंड करके चूनाभट्टी भोपाल से लाइन अटैच कर दिया. दोनों पुलिसकर्मी को निलंबन अवधि के दौरन नियामनुसार वेतन-भत्ता मिलेगा.

बीते दिनों में 1 दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

इस पूरे मामले में पुलिस उपायुक्त ने की शुरूआती जांच के निर्देश भी दिए हैं. सहायक पुलिस आयुक्त (चुनाभट्टी) ने मामले में विस्‍तृत जांच करके 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी दिए हैं. जानकारी के अनुसार, कजीखेड़ा, बजरिया और कोतवाली समेत एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर इस प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई हो की गई है.

ये भी पढे़ं- Sidhi: छुहिया घाटी में पुलिस टीम पर फायरिंग, 4 गाड़ियों में आए बदमाश NDPS आरोपी को छुड़ाकर ले गए

Exit mobile version