Vistaar NEWS

Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो की बढ़ेगी स्‍पीड…पूरा हुआ सिग्नलिंग सिस्‍टम का काम, जुलाई से बढ़ जाएंगे फेरे और घटेगा इंतजार

Bhopal and indore metro automatic fare collection system from April 27

भोपाल मेट्रो (स्त्रोत- ANI )

Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो की धीमी गति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही मेट्रो का संचालन नए स्वरूप में दिखाई देगा. जुलाई से सिग्नलिंग सिस्टम शुरू होने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ने के साथ-साथ उनकी संख्या और आवृत्ति में भी इजाफा होगा. इसके लिए नया परिचालन शेड्यूल तैयार किया जा रहा है.

CMRS टीम करेगी अंतिम निरीक्षण

मेट्रो प्रबंधन ने कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम को अंतिम निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया है. उम्मीद है कि टीम अगले सप्ताह भोपाल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेगी. इससे पहले असिस्टेंट कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम प्रारंभिक निरीक्षण पूरा कर चुकी है.

सुभाष नगर-एम्स कॉरिडोर पर पूरा हुआ काम

सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक करीब सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित करने का कार्य पूरा हो चुका है. भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं के लिए कुल लगभग 30 किलोमीटर नेटवर्क पर यह व्यवस्था विकसित की जा रही है. फिलहाल मेट्रो सीमित ट्रैक पर संचालित हो रही है, जिसके कारण इसकी रफ्तार और फ्रीक्वेंसी दोनों प्रभावित हैं.

एक ट्रैक पर हो रहा है संचालन

अभी सिग्नलिंग सिस्टम उपलब्ध न होने के कारण ट्रेनों का संचालन केवल एक ट्रैक पर किया जा रहा है. यही वजह है कि यात्रियों को एक ट्रेन के बाद दूसरी ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. वर्तमान में जो ट्रेन एक दिशा में जाती है, वही उसी ट्रैक का उपयोग करते हुए वापस लौटती है. दूसरे ट्रैक का उपयोग नियमित संचालन में नहीं हो पा रहा है.

ये भी पढे़ं- Bhopal Metro: दिन का खर्च 8 लाख, कमाई 15 हजार…तीन महीने में तीसरी बार घटे भोपाल मेट्रो के फेरे

Exit mobile version