Vistaar NEWS

Bhopal: ‘UPI काम नहीं कर रहा…’, मंत्री राधा सिंह का व्हाट्सएप हैक, ठग ने लोगों से मांगे 35 हाजर रुपये

mp minister radha singh

राज्यमंत्री राधा सिंह

Bhopal: इन दिनों मध्य प्रदेश से साइबर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं. सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि ये ठग अब पुलिस अधिकारियों और नेताओं को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते. हाल ही में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह साइबर ठगी की साजिश का शिकार हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को अज्ञात साइबर ठग ने उनका मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया.

ठग ने पत्रकार को किया मैसेज

ठग ने मंत्री के नंबर से उनके रिश्तेदारों, पत्रकारों और आम नागरिकों को मैसेज कर पैसों को मांग की है. जैसे ही मंत्री को इस बारे में पता चला उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से सतर्क रहने रहने की अपील की और पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. साइबर ठग ने मंत्री का व्हाट्सएप हैक करके एक स्थानीय पत्रकार के नंबर पर मैसेज भेजा.

जालसाज ने 35 हजार रुपये की मांग की

इस मैसेज में जालसाज ने खुद को मुश्किल में बताते हुए कहा कि उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उसे तत्काल 35 हजार रुपये की जरूरत हैं. पत्रकार मंत्री के नंबर से इस तरह रुपये की मांग किए जाने पर संदेह हुआ. इसके बाद पत्रकार ने इस पूरी घटना की पड़ताल की और मामले की जानकारी साझा की, तब जाके कहीं इस साइबर अपराध की पुष्टि हुई.

जांच में जुटी पुलिस की टीम

घटना की सूचना राज्यमंत्री राधा सिंह ने पुलिस को दी. पुलिस टीमें हैकर्स के आईपी एड्रेस, लोकेशन और बैंक खातों का सुराग लगाने में जुट गई हैं. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हैकर्स ने मंत्री के नंबर से कितने अन्य लोगों को पैसों की मांग वाले संदेश भेजे हैं और क्या किसी ने इस झांसे में आकर राशि ट्रांसफर की है.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले एमपी आएंगे बिप्लब देब, BJP प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा

Exit mobile version