Vistaar NEWS

MP Weather: उज्जैन-ग्वालियर में भारी बारिश का अलर्ट, MP में एक्टिव हुआ स्‍ट्रॉन्‍ग सिस्‍टम, जानें मौसम का अपडेट

MP Weather

मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के आसपास एक साथ तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहे. इसके असर से कई जिलों में तेज बारिश हुई. बड़वानी में नदी-नाले उफान पर आ गए, जबकि इंदौर, रतलाम, मुरैना समेत कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहा.

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, गुना और श्योपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश हो सकती है. इन जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का अनुमान है.

15 सितंबर के बाद बारिश की रफ्तार होगी कम

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक 14 सितंबर को भी पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बनी रह सकती है. निम्न दबाव क्षेत्र के राजस्थान और गुजरात की ओर बढ़ने के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में इसका असर दिखाई दे सकता है.

अगले सात दिनों तक बना रहेगा बारिश का दौर

हालांकि 15 सितंबर के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है. अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा और अलग-अलग इलाकों में बीच-बीच में हल्की से तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढे़ं- MP Weather: भोपाल-बड़वानी समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले जान लें IMD अपडेट

Exit mobile version