Input- सुरेंद्र सिंह राजपूत
MP News: विदिशा जिले में गोली चलने की आज दूसरी घटना सामने आई है. एसबीआई गोल्ड लोन फर्जीवाड़े की जांच के दायरे में आए निलंबित बैंक कर्मी मनोज सोनी ने अपने फार्महाउस पर कथित तौर पर खुद को छर्रे वाली बंदूक से गोली मार ली. गंभीर हालत में उन्हें पहले विदिशा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
छर्रेवाली बंदूक से खुद को मारी गोली
जानकारी के अनुसार, एसबीआई में करोड़ों रुपये के कथित गोल्ड लोन फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई कर रही है. इसी मामले में जांच के दायरे में आए और निलंबित बैंक कर्मी मनोज सोनी ने खामखेड़ा स्थित अपने फार्महाउस पर खुद को छर्रे वाली बंदूक से गोली मार ली. बताया जा रहा है कि एक छर्रा उनके सीने में दिल के ऊपर लगा, जबकि दूसरा शरीर के अन्य हिस्से में जा लगा. फार्महाउस पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.
- SBI गोल्ड लोन फर्जीवाड़े से जुड़े बैंक कर्मी ने खुद को मारी गोली
- CBI जांच के दायरे में आए निलंबित बैंक कर्मी की सुसाइड की कोशिश
- खामखेड़ा फार्महाउस पर खुद को मारी छर्रे वाली बंदूक से गोली
- गंभीर हालत में भोपाल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
- दो दिन पहले CBI ने परिवार की ज्वेलर्स दुकान की थी सील
2 दिन पहले CBI ने MP ज्वैलर्स प्रतिष्ठान को किया था सील
मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद मनोज सोनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया. बता दें दो दिन पहले ही सीबीआई ने एसबीआई गोल्ड लोन फर्जीवाड़े की जांच के दौरान मनोज सोनी के परिवार द्वारा संचालित एमपी ज्वैलर्स प्रतिष्ठान को सील किया था. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: आलीराजपुर में अंधविश्वास का गंदा खेल! महिला को ‘डायन’ बता दिया, पति से कहा- गौमांस का पानी पिलाने से सही होगी
