CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. दरअसल, बुधवार (23 सितंबर) को डायल-112 के हेल्पलाइन व्हाट्सएप पर एक शख्स ने धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. उसे भोपाल लाया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक डायल-112 को 23 सिंतबर के दिन सुबह 11.30 बजे आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर सीएम मोहन यादव को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज मिला. संदेश भेजने वाले ने मुख्यमंत्री का नाम लिखकर जान से मारने की बात कही. आरोपी ने मैसेज में लिखा कि वे ज्यादा दिनों तक बच नहीं पाएंगे. आरोपी ने इसके चैट में कुछ बातें और लिखीं, जिसे बाद में उसने एडिट किया. फिर डिलीट कर दिया. संबंधित पुलिसकर्मियों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया और सुरक्षित रख लिया.
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गई. इसके बाद भदभदा स्थित रेडियो मुख्यालय की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में है.
ये भी पढ़ें: Bhopal: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें…’ SIR को लेकर एमपी में कांग्रेस करेगी आंदोलन
आरोपी को भोपाल लाया जा रहा
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम शुक्रवार (25 सितंबर) को मुंबई के लिए रवाना हुई. तकानीकी आधार पर सबूत इकट्ठे किए और आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी को मुंबई से भोपाल लाया जा रहा है. जहां आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी ने धमकी क्यों दी? धमकी देने के पीछे का उद्देश्य क्या है.
