Vistaar NEWS

Twisha Sharma Case: ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ को राहत नहीं, 30 जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Twisha Sharma Death Case

गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह

Twisha Shrama Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में सास गिरिबाला और पति समर्थ सिंह की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है. दोनों मां-बेटे 30 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. मंगलवार (16 जून ) को गिरिबाला और समर्थ को कोर्ट में पेश किया गया था. जहां सीबीआई ने अदालत से 30 जून तक न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी. दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया.

14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा था

29 मई को सीबीआई ने गिरिबाला और समर्थ को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था. जहां दोनों को 5-5 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया था. इसके बाद 2 जून को हुई सुनवाई में कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था.

केस की टाइमलाइन समझिए

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में 12 मई 2026 को संदिग्ध हालत में ट्विशा शर्मा की लाश मिली. शव फांसी से लटका हुआ था. 13 मई को एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया. देर रात ट्विशा के परिजनों ने कटारा हिल्स थाने में हंगामा किया. एक दिन बाद यानी 14 मई को परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया. इसी दिन गिरिबाला और समर्थ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब तक क्‍या-क्‍या हुआ? कैसे हुई थी पति से मुलाकात, मौत से पहले मां से क्‍या हुई थी बात

रिटायर्ड जज गिरिबाला ने 15 मई को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने 18 मई को समर्थ की अग्रिम जमानत खारिज कर दी. फरार चल रहे समर्थ के खिलाफ एमपी हाई कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी किया. जबलपुर कोर्ट से समर्थ को 22 मई को गिरफ्तार कर लिया गया. 25 मई को CBI ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

Exit mobile version