Vistaar NEWS

उमा भारती ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, 40 मिनट चली बातचीत, बोलीं- सरपंच से मंत्री तक जिम्मेदारी तय हो

Uma Bharti met CM Mohan Yadav and called for fixing accountability in liquor scandal

उमा भारती ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात

Uma Bharti met CM Mohan Yadav: भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार (14 सितंबर) को सीएम मोहन यादव से मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट बात हुई. उन्होंने इसे ‘शुद्ध भाई-बहन की मुलाकात’ कहा.

सागर शराब कांड पर क्या बोलीं?

सागर जहरीली शराब कांड पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री तक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. जनप्रतिनिधियों को कैसे पता नहीं चला कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही थी. आरोपियों के साथ रहने और संपर्क में रहने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए बोला कि मैं खुद सागर जाऊंगी, बांदा में लोगों से मुलाकात करूंगी.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अधिकारियों की आरोपियों से मिलीभगत होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने सीएम द्वारा प्रदेश में शराबबंदी की बात कही है.

राहुल गांधी पर उमा भारती का हमला

कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर तंज कसा कि पीएम मोदी से बच्चे प्यार करते हैं और उन्हीं को अपना नेता मानते हैं. राहुल गांधी अब वह बूढ़े हो चुके हैं, डोकरा हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: एमपी में 4 दिन गर्म रहेगा सियासी माहौल! मोहन भागवत-नितिन नवीन उज्जैन दौरे पर, राहुल गांधी इंदौर में युवाओं को करेंगे संबोधित

उज्जैन हनुमान प्रतिमा विवाद

उज्जैन के खड़े हनुमान को लेकर उमा भारती ने दिया सुझाव दिया कि जैसे मस्जिद के लिए रास्ता निकाला गया, वैसे मंदिर के लिए भी रास्ता होना चाहिए. उज्जैन से आने के बाद उन्हें विवाद की जानकारी मिली. बजरंगबली ने कमाल कर दिया, वे हिले नहीं. उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की जानकारी होती तो वे खुद खड़े भगवान हनुमान के सामने खड़ी हो जातीं. कमर दर्द के कारण वे ठीक से बैठ भी नहीं पा रही हैं.

Exit mobile version