Vistaar NEWS

‘कांग्रेस विरोध करती है, जवाब देने आया हूं’, अमित शाह बोले- 10 साल में दूध उत्पादन 25 करोड़ लीटर पहुंचा

Amit Shah Bhopal Visit Live

गृह मंत्री अमित शाह भोपाल दौरा

Amit Shah Bhopal Visit: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री भोपाल के दौरे पर हैं. शनिवार (3 अक्तूबर) को अमित शाह भेल स्थित दशहरा मैदान पहुंचे. जहां उन्होंने पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने गोपालक सम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

गोपालक दीदीओं को सम्मानित किया

गृह मंत्री अमित शाह ने ढेरों सौगात दी. लखपति गोपालक दीदीयों को सम्मानित किया. उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का भूमिपूजन किया. भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को करीब 12 करोड़ बोनस दिया. राज्य की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव के लिए जुलाई-अगस्त 2026 की 101 करोड़ से अधिक अनुदान राशि डीबीटी के जरिए खातों में भेजी. भोपाल में फर्मेटेड मिल्क प्रोडक्ट प्लांट एवं राज्य स्तरीय केंद्रीय गुणवत्ता लैब का लोकार्पण किया. इसके साथ ही शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया.

सुमित तिवारी

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेसी हमारा विरोध करते हैं. मैं आज उनको हिसाब देने आया हूं. आपने 75 साल में देश में दूध का कुल उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख टन पहुंचाया था. मोदी जी ने 10 साल में 25 करोड़ तक पहुंचाने का काम किया है.

सुमित तिवारी

गृहमंत्री शाह ने कहा कि उज्जैन में 255 करोड़ रुपये का लागत से हर रोज 3 लाख लीटर दूध प्रोसेस करने के संयत्र का भूमिपूजन हो रहा है. वहीं भोपाल में 12 करोड़ की लागत से आत्याधुनिक राज्य स्तरीय केंद्रीय प्रयोगशाला बनाई जाएगा साथ ही शिवपुरी में साढ़े 6 करोड़ की लगात से मिनी डेयरी प्लांट भी बनाया जाएगा.

विनय कुशवाहा

अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानून सरकार को बचाने के लिए थे. अब जो नए कानून आए हैं, वो भारत के नागरिकों को सम्मान, संपत्ति और शरीर की रक्षा और सुरक्षा के लिए हैं- गृह मंत्री अमित शाह

विनय कुशवाहा

देश आजाद हुआ तब से देश की कृषि व्यवस्था और ग्राम का विकास सहकारिता से जुड़े. ये मांग रही, लेकिन कांग्रेसियों ने 75 साल तक नहीं बनने दिया. मोदी जी ने नया सहकारिता मंत्रालय बनाया. इसका सबसे ज्यादा फायदा गौपालकों को होगा. – गृह मंत्री अमित शाह

विनय कुशवाहा

भोपाल में गोपालकों का सम्मेलन दुग्धक्रांति का संकेत – गृह मंत्री अमित शाह

विनय कुशवाहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बन रहे डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया. भोपाल स्थित सांची प्लांट में फर्मेंटेड यूनिट का उद्घाटन किया. इसके साथ ही दुग्ध समितियों के सदस्यों के खातों में राशि ट्रांसफर की.

विनय कुशवाहा

हम श्वेत क्रांति-2 का शंखनाद कर रहे हैं. 12 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रहे हैं. ये 50 लाख लीटर होना चाहिए – सीएम डॉ. मोहन यादव

विनय कुशवाहा

एमपी के गांवों को वृंदावन गांव बना रहे हैं. जिसके घर गाय वो गोपाल है. राज्य सरकार प्रति गोमाता 40 पैसे अंशदान देगी. किसानों को 25 गाय लाने पर 40 लाख रुपये में से 10 लाख अनुदान दिया जाएगा. – सीएम मोहन यादव

विनय कुशवाहा

आज 8.5 करोड़ जनता के साथ 80 लाख गौपालकों के लिए समृद्धि का दिन है. किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत पूरा वर्ष किसान की आमदनी बढ़ाने के लिए समर्पित रहा है. – सीएम डॉ. मोहन यादव

विनय कुशवाहा

पहले दूध का दाम किसानों को 35 रुपये लीटर मिल रहा था. अब NDB से करार के बाद 55 लीटर रुपय़े लीटर दिया जा रहा है. – सीएम मोहन यादव

विनय कुशवाहा

हमारे राज्य में 2 करोड़ लीटर दूध रोज उत्पादित होता है. देश में प्रदेश का तीसरा स्थान है- सीएम मोहन यादव

Kamal Tiwari

CM डॉ मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश की धरती पर आज गौपालकों का मेला लगा है…आज का दिन हमारे लिए आनंद और गौरव का दिन है…

विनय कुशवाहा

मध्य प्रदेश में भी गुजरात के तरह दुग्ध उत्पादन मातृशक्ति पर निर्भर है. मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 50 लाख लीटर तक पहुंचाना है – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

विनय कुशवाहा

जब से सांची ने प्रगति की है. हमारा दूध का उत्पादन 12 लाख लीटर पर पहुंच गया है. नेशनल डेयरी विकास बोर्ड से करार के बाद हमारे गोपालकों को 8.50 रुपये प्रति लीटर का फायदा मिला है. – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

विनय कुशवाहा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के डेयरी सेक्टर में क्रांति आई है. 1700 नई सरकारी डेयरियों का गठन हुआ है. 2400 सरकारी डेयरियां बनाई गईं.

विनय कुशवाहा

भोपाल: भेल दशहरा मैदान पहुंचे गृह मंत्री. आपराधिक कानूनों पर मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. सीएम मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद हैं.

विनय कुशवाहा

गौपालक सम्मेलन में भाग लेने से पहले गृह मंत्री अमित शाह करुणाधाम जाएंगे. उनके साथ सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे.

Exit mobile version