Vistaar NEWS

‘ये Multi- dimensional टीम है…’, वीडी शर्मा ने तमिलनाडु, केरल और पंजाब को लेकर बता दिया प्लान

VD Sharma on BJP new executive committee This is a multi-dimensional team

खजुराहो सांसद वीडी शर्मा

MP News: खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद और मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम हर प्रकार से सक्षम और पारंगत है. ये Multi-dimensional टीम है. सर्व व्यापी टीम है और सर्व स्पर्शी टीम है.

पीएम को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का धन्यवाद करता हूं. देश भर में सभी प्रकोष्ठ के बीच समन्वय और कार्य विस्तार करने की जिम्मेदारी मिली है. ये नई रचना और व्यवस्था शुरू की गई है.

उन्होंने आगे कहा कि पहली बार इस तरीके की नियुक्ति की गई है. सभी प्रोफेशनल वर्ग को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी है. पार्टी में बहुत सेल होते हैं. सभी सेलों के बीच समन्वय का काम मेरा होगा. हम इस टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मध्य प्रदेश के नेताओं को महत्पूर्ण जिम्मेदारी मिली है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं आशीष ऊषा अग्रवाल? जिन्हें BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया सह संयोजक बनाए गए

दक्षिणी राज्यों को लेकर बताया प्लान

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि जहां सरकारें नहीं है, वहां भी सरकारें बनेंगी. जमीन पर काम करने वाले नेता इस टीम हैं. आने वाले समय में तमिलनाडु से केरल और पंजाब में भी यह टीम मजबूती से काम करेगी. इन राज्यों में भी विजय का इतिहास का रचा जाएगा.

Exit mobile version