Vistaar NEWS

बीना में मंडरा रहा था डकैती का साया! पुलिस ने ऐन वक्त पर 5 बदमाश दबोचे, बलून बेचने वाला कर रहा था रेकी

बीना पुल‍िस थाना (फाइल फोटो)

बीना पुल‍िस थाना (फाइल फोटो)

Police Arrested Five Miscreants: सागर जिले के बीना शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक गिरोह का पुलिस ने समय रहते पर्दाफाश किया है, जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया है. ऐसा इसल‍िए क्‍योंकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शहर के ज्वेलरी दुकानों और पेट्रोल पंपों की रेकी कर रहे थे. इसके साथ ही लूट की योजना बना रहे थे.

पुलिस के अनुसार, प्रोजेक्ट चक्रव्यूह अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि खुरई रोड स्थित एक बैंक के बाहर कुछ लोग संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं. किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच युवकों को हिरासत में ले लिया.

बलून बेचने वाला युवक करता था रेकी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित ज्वेलर्स की दुकानों और पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रहे थे. गिरोह का एक सदस्य पहले रेकी करता था. इस रेकी करने के लिए एक युवक बलून बेचता था. इसी दौरान वह पूरी जानकारी जुटा लिया करता था.फिर बाकी साथियों को संभावित लक्ष्य की जानकारी देता था. इसके बाद वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जाती थी.

पुल‍िस की सूजबूझ से टली बड़ी घटा

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी मिले. इसके बाद सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरोह पहले किसी आपराधिक घटना में शामिल रहा है या नहीं तथा इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से शहर में संभावित लूट या डकैती जैसी बड़ी वारदात टल गई. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:MP News: देवास में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय बैलगाड़ी प्रतियोगिता, 24 घंटे चले मुकाबले, बुलेट जीतने रातभर उमड़ी भीड़

Exit mobile version