Vistaar NEWS

MP News: इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई घायल

Protesters demolished the barricades in Indore.

इंदौर में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग गिरा दी.

MP News: इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर पत्थर चलाए. कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसमें एक एसआई, पत्रकार समेत कई लोग घायल हो गए.

AI सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदर्शन का किया विरोध

दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था. इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद भाजयुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की. वहीं पत्थरबाजी के साथ ही पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, संतरे और टमाटर भी एक-दूसरे के ऊपर फेंके.

बैरिकेडिंग करने के बाद उग्र हुआ प्रदर्शन

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया. लेकिन इसके बाद कार्यकर्ता और उग्र हो गए. पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्तओं को रोका, इसके बावजूद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होती रही. जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

SI, पत्रकार समेत कई लोग घायल

पत्थरबाजी के दौरान पुलिस का एक एसआई, पत्रकार समेत कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल के सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसमें वे घायल हो गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में प्रदर्शन

इंदौर के अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में ग्वालियर में भी भाजयुमो ने प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका.

वहीं भोपाल में भी भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए रेडक्रॉस हॉस्पिटल से कांग्रेस कार्यालय जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की है.

ये भी पढ़ें: MP News: उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्‍तीफे के बाद हेमंत कटारे ने तोड़ी चुप्‍पी, बोले- भाजपा वालों को खुश होने की जरुरत नहीं

Exit mobile version