Vistaar NEWS

MP News: भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्र‍ि‍या ने ज्वाइन की कांग्रेस, जीतू पटवारी ने दी बधाई

Kanu Priya joins Congress

कनु प्र‍िया ने ज्वाइन की कांग्रेस

MP News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी में प्रमुख रहे प्रख्‍यात कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्र‍ि‍या ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है. उन्‍होंने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन की है. कनु प्र‍िया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई देते हुए कांग्रेस में उनका स्‍वागत किया.

इंदिरा गांधी के व्‍यक्तित्व से प्रभावित है कनु प्र‍िया

कनु प्रि‍या के कांग्रेस में शामिल होने पर एमपी की सियासत में खासी चर्चा होने लग गई है, क्‍योंकि उनके पिता सत्यनारायण सत्तन लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और इंदौर में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. कनु प्र‍िया सत्तन ने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी के आदर्शों और इंदिरा गांधी के व्‍यक्तित्व से गहराई से प्रभावित हूं.

भाजपा के प्रमुख नेता है सत्यनारायण सत्तन

सत्यनारायण सत्तन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख सदस्‍य हैं. उन्‍हाेंने साल 1980 में मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार निर्वाचित किया था. लेकिन वे चंद्रशेखर व्‍यास से चुनाव हार गए थे. उसी समय क्षेत्र में उपचुनाव हुआ और सत्तन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार कृपाशंकर शुक्‍ला को चुनावी मैदान में हरा दिया था. भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही सत्यनारायण सत्तन प्रख्‍यात कवि भी है.

‘बेटी की अपनी विचारधारा है, मैं कैसे रोक सकता हूं’

बेटी कनुप्रिया सत्तन के कांग्रेस ज्वाइन करने पर वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि बेटी की शादी कर उसका कन्यादान कर चुका हूं, उसका अपना परिवार है, यह उसकी विचारधारा है, मैं उसे कैसे रोक सकता हूं. कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले बेटी ने कोई चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी भी कट्टर कांग्रेसी थे, लेकिन मैंने जनसंघ ज्वाइन की. आरएसएस ज्वाइन की. पिता ने डांटा तो मैंने डांट सुन ली, लेकिन जो मेरी विचारधारा थी, उस पर ही अडिग रहा. बेटी खुद पत्रकार रही है, वह हर बात को समझती है, यदि उसने कांग्रेस ज्वाइन की है तो यह उसकी विचारधारा है.

उसके कांग्रेस ज्वाइन करने से पिता पुत्री में कोई मतभेद नहीं होगा. ऐसे कई परिवार हैं जहां कोई कांग्रेस में है तो कोई बीजेपी में. वह अपनी पार्टी में आगे बढ़े, यही चाहते हैं. यदि वह मुझसे कहती कि बीजेपी में कोई पद दिलवा दो तो शायद मैं नहीं दिलवा पाता. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रविरोधी पार्टी है, इस तरह की बातें मंच पर कहने की होती हैं, व्यक्ति ऐसा नहीं होता है. जिसे जो कहना है कहे, लेकिन उसे जो सही लगा होगा, वही उसने किया है.

ये भी पढे़ं- बजट के पहले महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, रसोई बजट को लेकर सड़कों पर उतरीं कांग्रेस कार्यकर्ता

Exit mobile version