‘यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस कॉकरोच जनता पार्टी से मदद मांग रही’, BJP विधायक बोलीं- इतने साल नेतृत्व करने वाले दल का ये हाल है

उषा ठाकुर ने कहा कि गाय कभी यह नहीं कहती कि मैं मुसलमान के बच्चे को दूध नहीं पिलाऊंगी. गाय सब की मां है, यदि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पूरे देश में उठ रही है तो यह अच्छी बात है.
BJP MLA Usha Thakur.

BJP विधायक ऊषा ठाकुर.

MP News: इंदौर में बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने बयान देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के कांग्रेस से मिलने की बात पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उषा ठाकुर ने कहा कि जिस दल ने सालों तक देश का नेतृत्व किया अब उसकी यह हालत है. वही उषा ठाकुर ने पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘राहुल गांधी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे’

बीजेपी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर ने इंदौर में काकरोच जनता पार्टी पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह देश का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है की इतना बड़ा राष्ट्रीय राजनीतिक दल जिसने सालों देश का नेतृत्व किया, वह इतना कमजोर हो गया है कि कल के आए कॉकरोच पार्टी से सहयोग मांग रहा है. राहुल गांधी द्वारा नरेंद्र मोदी को एक साल में प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बयान पर भी उषा ठाकुर ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कोई किसी को नहीं रोक सकता है, उनके किसी प्रकार के षडयंत्र में कोई शामिल नहीं होगा.

वहीं यूसीसी पर उषा ठाकुर ने कहा कि अच्छे काम का विरोध होता ही है, लेकिन यूसीसी इस देश का प्राण है, यहां समान नागरिक संहिता एक अनिवार्य आवश्यकता है, जिसे जल्दी लागू करना चाहिए.

‘गाय की बली कुरान में भी निषेध’

धार भोजशाला पर उषा ठाकुर ने कहा कि हाई कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर माना है और पूजा के अधिकार भी दिए हैं. मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाना चाहता है, लेकिन हमने केविएट दायर कर रखी है, हमको भी पहले सुना जाएगा. ठाकुर ने देश के अन्य मंदिरों को लेकर कहा कि हम किसी भी दिशा में प्रयास करें, लेकिन संवैधानिक तरीके से करेंगे. उषा ठाकुर ने कहा कि गाय की बली कुरान में भी निषेध है. पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर दिए बयान पर ठाकुर ने कहा कि देर आये दुरुस्त आए. गाय को बचाने की बात उन्होंने कही इसके लिए में उनका धन्यवाद करती हूं. उषा ठाकुर ने कहा कि गाय कभी यह नहीं कहती कि मैं मुसलमान के बच्चे को दूध नहीं पिलाऊंगी. गाय सब की मां है, यदि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पूरे देश में उठ रही है तो यह अच्छी बात है.

ये भी पढ़ें: 2 साल से टीचर को नहीं मिली सैलरी, कहा- आर्थिक स्थिति खराब, आत्महत्या कर लेंगे; मुरैना में कलेक्टर से लगाई गुहार

ज़रूर पढ़ें