MP News: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल से शुरू होने वाली है. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है, हालांकि इस बार नकल करने वालों की खैर नहीं है, क्योंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एग्जाम सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से माध्यमिक शिक्षा मंडल कंट्रोल रूम से सभी छात्रों पर नजर रखी जा रही है. यहां से निगरानी की जाएगी कि एग्जाम के दौरान क्लास में क्या गतिविधियां हो रही हैं. इस सीसीटीवी कैमरे की मदद से छात्रों पर नजर रखी जाएगी ,हालांकि क्लासरूम के साथ स्कूल के सभी जगह पर सीसीटीवी देखने को मिल रहे हैं. कमांड सेंटर से किस प्रकार से निगरानी की जाएगी, जिसको लेकर मध्य प्रदेश के सभी सीसीटीवी कैमरा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं.
CCTV से निगरानी और थाने से प्रश्न पत्र लाने तक का वीडियोग्राफी
नकल रोकने के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फ्लाइंग स्क्वायड, सीसीटीवी निगरानी और थाने से प्रश्न पत्र लाने तक का वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है. सभी परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक होगी. इसके लिए पूरे मध्य प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें दसवीं और बारहवीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट एग्जाम देते दिखाई देंगे. 12वीं बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी, वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होने वाली है.
नकल करने वालों को हो सकती है 3 साल की सजा
हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीम गठित की गई हैं, हालांकि मध्य प्रदेश में नकल करने वाले छात्रों के लिए कड़ा कानून बनाया गया है, जिसमें करीब 3 साल की सजा मिलती है. हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र अहीरवाल का कहना है कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी और संवेदनशील केंद्र पर टीम भी समय-समय पर जाकर चेकिंग करेगी. हालांकि इस बार फर्जी पेपर सोशल मीडिया में बेचने वालों पर पूरी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल नजर रखता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल की टीम साइबर क्राइम की टीम के साथ मिलकर कई सोशल साइटों पर नजर बनाए हुए हैं, हालांकि साइबर क्राइम के एसपी प्रणय नागवंशी का कहना है करीब आठ ग्रुप को चिन्हित का नजर बनाए हुए हैं.
ये भी पढे़ं: MP News: ‘नक्सली समस्या कैंसर है’, CM यादव ने बालाघाट को 100 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी
