Vistaar NEWS

टीम इंडिया की जीत पर MP और छत्तीसगढ़ में जश्न, CM मोहन यादव बोले- रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह

Celebrations in Madhya Pradesh and Chhattisgarh on Team India's victory.

टीम इंडिया की जीत पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जश्न.

World Cup Celebration: टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 हराकर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की. टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. दिल्ली से लेकर दुबई तक टीम इंडिया की जीत पर लोग खुशी का इजहार कर हैं. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारतीय टीम की जीत का जमकर जश्न मनाया गया.

LED स्क्रीन पर मैच देखा

राजधानी भोपाल में वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. लोगों बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच देखा और टीम इंडिया की जीत के बाद हाथ में तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया. वहीं भारतीय टीम की जीत के बाद ग्वालियर के हृदय स्थल महाराज वाडा पर सैकड़ों लोग पहुंचे और महाराज बाडे़ पर तिरंगा और गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया. इसी तरह मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में लोगों ने टीम इंडिया की जीत की खुशी का इजहार किया.

CM मोहन यादव बोले- रंग पंचमी पर देश में दीपावली

भारतीय टीम की जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी देशवासियों को बधाई दी है. सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ”टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह और उल्लास है. T-20 World Cup 2026 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम और संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’

छत्तीसगढ़ में भी जमकर जश्न मनाया गया

राजधानी रायपुर में टीम इंडिया की जीत पर लोग जमकर जश्न मनाते हुए दिखे. सड़कों पर लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए दिखे. फैंस ने कहा कि ये किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि पूरी टीम और सभी हिंदुस्तानियों की जीत है. सड़कों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ की नारे गूंजते सुनाई दिए.

लोगों ने कहा कि पूरी दुनिया में युद्ध का माहौल है. दुनिया खौफजदा है. वहीं भारत में होली और दीवाली एक साथ मनाई जा रही है.

‘140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है’

वहीं टीम इंडिया की जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी देश को बधाई दी है. सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘विश्वविजेता भारत हमारा! शाबाश टीम इंडिया! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है.टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है. इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारा तिरंगा यूं ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे.जय हिन्द!वंदे मातरम्!’

ये भी पढ़ें: ‘मरते दम तक पार्टी के लिए काम करता रहूंगा’, संन्यास की अटकलों पर दिग्विजय सिंह ने लगाया पूर्णविराम!

Exit mobile version