Vistaar NEWS

Chhatarpur: चाचा के साथ बेटी फरार, सोशल मीडिया पोस्ट की शादी की तस्वीरें, वापस घर लौटे तो हो गया बवाल

Chhatarpur news

चाचा के साथ घर से भागी युवती

Chhatarpur: छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र का एक मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. लवकुश नगर के अटकोंहा चौकी के ग्राम गिलौहां की एक युवती रिश्ते में चाचा के साथ घर से भाग गई. बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उसने जानकारी दी कि दोनों ने गाजियाबाद में शादी कर ली है. उसने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की. लेकिन मामले ने तूल तब पकड़ा जब युवती अपने पति के साथ छतरपुर ऑफिस बयान दर्ज कराने पहुंची. वहीं युवती के परिजन भी पहुंचे हुए थे.

2 अप्रैल की रात अचानक हुई घर से गायब

दरअसल गिलौंहा निवासी मोहन यादव की बड़ी बेटी प्रतिमा यादव 2 अप्रैल की रात को अचानक घर से गायब हो गई थी. परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने काफी तलाश की लेकिन प्रतिमा का कुछ पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. बाद में परिवार को पता चला कि प्रतिमा हंसपुरा गांव को रहने वाले धर्मेंद्र यादव के साथ भागी है जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है.

पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल

युवती के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रप्रणाली पर गंभीर सवार उठाए है. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अपना ठीक से नहीं किया. न ही हमारी शिकायत को गंभीरता से लिया. मोहन सिंह यादव का कहना है कि अटकोंहा चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उन पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया. इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पुलिस ने पैसों की भी मांग की है.

परिवार पहले से था मौजूद

बता दें कि परिवार को सूचना मिली थी प्रतिमा यादव नौगांव में है. इसके बाद प्रतिमा एसपी ऑफिस पहुंची है. जैसी ही युवति अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंची तो पहले से मौजूद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया. प्रतिमा के माता पिता उससे वापस लौटने की मिन्नते करते रहे लेकिन युवति का कहना था कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है.

युवती ने अपने परिजनों पर लागए आरोप

प्रतिमा ने अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो सुसराल वालों को परेशान कर रहे है. हमें जान से मारना चाहते है. प्रतिमा ने पुलिस ने सुरक्षा की भी गुहार लगाई. इस मामले पर एसपी रजत सकलेचा ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की विधि अनुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो

Exit mobile version