मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में सम‍र्थ सिंह के साथ हुई थी.
Twisha Sharma Wedding Video

ट्विशा शर्मा शादी वीडियो

Twisha Sharma Death Case: राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं. ससुराल पक्ष ने मौत को आत्महत्या बताया है, जबकि ट्विशा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रता‍ड़‍ित करना और दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार के लोगों का कहना है कि ट्विशा के साथ ससुराल में अच्‍छा व्‍यवहार नहीं किया गया.

मौत के बाद ट्विशा का भोपाल एम्स में पोस्‍टमार्टम कराया गया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और दोबार पोस्‍टमार्टम की मांग की, जिसके बाद अदालत ने इसके लिए परिजनों को मना कर दिया. मामले में अब ट्विशा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में सम‍र्थ सिंह के साथ हुई थी. ट्विशा शादी के लाल रंग वाले लहंगे में बेहद खुश दिखाई दे रही है. वहीं दूसरी वीडियो में ट्विशा की हल्‍दी की रस्म निभाई जा रही है.

शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ट्विशा शादी के दौरान समर्थ सिंह की शादी के दौरान रिश्‍तेदारों के साथ की गई मजाकिया बात सोशल मीडिया पर वायरल है. ट्विशा और समर्थ सिंह का 12 दिसंबर 2025 को हुई थी. शादी के जोड़े में अपने परिजनों से विदा हुई ट्विशा शादी के दौरान बेहद खुश लग रही थी, लेकिन शादी के महज 6 महीने बाद ही ट्विशा का शव उनके भोपाल स्थित कटारा हिल्‍स ससुराल में मिला. मामले में ट्विशा के परिजना बेटी की मौत के बाद सड़कों पर उतर आए और ट्विशा की सास रिटार्यड जज गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए.

समर्थ बोले नया शहर आसान नहीं होगा

शादी के एक वीडियाे में ट्विशा ने समर्थ की बातचीत भी सामने आई है. समर्थ कह रहे हैं कि ‘ट्विशा के लिए नोएडा छोड़कर नए शहर आना आसान नहीं होगा.’ इस पर ट्विशा ने हंसते हुए कहा कि, ‘वरना मैं समर्थ को ही नोएडा ले आऊंगी.’ ट्विशा के भाई ने वीडियो में कहा कि ‘पहली ही मुलाकात में उन्‍हें लगा था कि समर्थ उनकी बहन के लिए परफेक्ट मैच है.’

वीडियो में ट्विशा कह रही है कि ‘पूरे फोटोज पंडित जी खा जाएंगे, वो कह रही है कि पंडित जी छोड़ दो उनको मुझे शादी करनी है, आपसे नहीं करनी.’ वहीं ट्विशा अपने घर को मिस करते हुए कहा रही है कि ‘शादी मके बाद वह सबसे ज्यादा मम्मी-पापा और अपने कमरे को याद करेंगी.’ वहीं विदाई के समय जब सब भावुक थे तो ट्विशा कहती है कि, ‘अब मुझे समर्थ को उसके कमरे से बाहर निकालना होगा.’

वहीं ट्विशा के रिश्‍तेदार भी मजाक में कहते दिखाई दिए कि ‘जीजू कोर्ट में वकील होंगे, लेकिन घर पर तो जज ट्विशा ही हाेगी.’

ये भी पढे़ं- ट्विशा की मर्डर मिस्ट्री में ऑडियो टेप की एंट्री! सास गिरीबाला सिंह और द्व‍िशा के भाई के बीच बातचीत का दावा

ज़रूर पढ़ें