Chhindwara Vistaar Samman 2026: मध्य प्रदेश की ‘कॉर्न सिटी’ छिंदवाड़ा में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रोग्राम में सांसद बंटी विवेक साहू ने भी शिरकत की. विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने बंटी साहू से शहर के विकास से लेकर संसद में हंगामे तक कई विषयों पर बात की.
‘सांसद ने कमलनाथ को ‘जिल्लेइलाही’ बताया’
पूर्व सांसद कमलनाथ से प्लेन के सवाल पर सांसद बंटी साहू ने कहा कि हमने छिंदवाड़ा की अस्मिता के लिए चुनाव जीता है. छिंदवाड़ा के मान-सम्मान के लिए चुनाव जीता है. ये देश का एकमात्र जिला होगा, जहां जनता को सांसद से मिलने के लिए लाठियां तक खानी पड़ीं. 6-6 महीने इंतजार और लंबी-लंबी लाइनें थीं. लोगों ने उसका बदला चुकाया है. उनकी छिंदवाड़ा से कोई भावना नहीं जुड़ी है. जब सिरप कांड मामला सामने आया था तो आपमने देखा कैसे हंस रहे थे. विस्तार न्यूज ने दिखाया था कि उनकी भावनाएं क्या हैं.
Chhindwara Vistaar Samman 2026 | कमलनाथ को 'जिल्लेइलाही शेख' क्यों कहते हैं सांसद बंटी साहू?#ChhindwaraVistaarSamman2026 #VistaarSpecial #VistaarNews @drbrajeshrajput @gyanendrat1 @buntyviveksahu pic.twitter.com/9iwpINa9Ft
— Vistaar News (@VistaarNews) February 7, 2026
उन्होंने आगे कहा कि ‘जिल्लेइलाही’ की तरह दरबार सजाकर मृत बच्चों के परिजनों का अपमान किया. किसी व्यक्ति के सिर पर हाथ रखकर सम्मान नहीं दिया. जो दुबई में रहता है, उसे शेख कहते हैं. ये कोई अपमानजनक शब्द हैं? ‘जिल्लेइलाही’ इसलिए कि मृत बच्चों के परिजनों का अपमान किया. कभी उनके हैलीकॉप्टर की जरूरत नहीं पड़ी. उनके हैलीक़ॉप्टर जनता ने नकार दिया है. इतने वर्षों तक हमारी भोली भाली जनता को हैलीकॉप्टर दिखा कर चुनाव जीत जाते थे. फिर जनता ने कहा कि हमें हैलीकॉप्टर नहीं छिंदावाड़ा का भाई चाहिए और छिंदवाड़ा का बेटा चाहिए.
ये भी पढ़ें: सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, बोले- मैंने सबक लिया है, SC में 9 फरवरी को होनी है सुनवाई
