Vistaar NEWS

MP News: CM मोहन यादव ने स्टूडेंट्स से की परीक्षा पर चर्चा, बोले- बच्चे एग्जाम को उत्सव की तरह मनाएं

Chief Minister Dr. Mohan Yadav discussed the examination with the students.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा पर चर्चा की.

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज बच्चों के साथ परीक्षा पर संवाद किया. मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल के सुभाष नगर स्कूल पहुंचे और वहां पर उन्होंने बच्चों के साथ 1 घंटे तक परीक्षा पर संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को तनाव मुक्त होकर एग्जाम देने की बात कही. इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल कर अपने प्रश्न का उत्तर भी लिया. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ नाश्ता भी किया और उनके साथ हंसी ठिठोली भी की. मुख्यमंत्री ने परीक्षा पर संवाद करने के बाद कहा कि बच्चों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देना है. बच्चों को अच्छी नींद लेनी चाहिए. बच्चों का अच्छा भोजन करना चाहिए और परीक्षा को उत्सव की तरह लेना चाहिए.

‘केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं’

CM डॉ मोहन यादव ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि पढ़ाई ज्ञान अर्जन के लिए होना चाहिए. केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है. अनुभव और चिंतन-मनन भी जरूरी है. खेती किसानी और राजनीति में भी रुचि होनी चाहिए. संवाद करने के बाद CM मीडिया से बातचीत करते हुए बोले कि बच्चों से बातचीत की. कई प्रश्न पर बातचीत हुई. बच्चों का मनोबल बना रहा ऐसी चर्चा की गई. बच्चों को एग्जाम को लेकर शुभकामनाएं दी. परीक्षा पर संवाद कर सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की. बच्चों ने भी अपने अनुभव बताए कि पहले कठिन, मनोदशा पर प्रभाव पड़ता है. किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी जरुरी है. कल से बच्चों के बोर्ड एग्जाम भी शुरू हो रहे हैं. इस वजह से मैं बच्चों को शुभकामनाएं देता हूं.

नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद को लेकर कोई काम नहीं हुआ. दिग्विजय सिंह शासन में कोई पॉलिसी नहीं बनी थी. नक्सलियों के सफाये को लेकर कोई पॉलिसी नहीं थी. कांग्रेस के ही मंत्री की हत्या कर दी गई थी. पीएम मोदी ने नक्सलियों के खात्मे का काम किया. हमने नक्सलवाद को खत्म किया.

मुख्यमंत्री ने पुलिस के जवानों की जमकर तारीफ की

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल ने असंभव काम को संभव कर दिखाया. 38 से ज्यादा जवानों ने शहादत दी. जान की बाजी लगाकर नक्सलवाद को जवानों ने खत्म किया. दिल्ली में जैसा अमर जवान ज्योति है, उसी तरीके से हमने बालाघाट में भी स्मारक का लोकार्पण किया. भविष्य में दोबारा नक्सल पनपे नहीं, इस तरीके की व्यवस्था की है. जवानों को आउट ऑफ प्रमोशन दिया गया. छोटे जवानों को मिठाई खिलाकर आनंद लिया गया. ऐसे ही पारिवारिक माहौल से लोग प्रेरणा लेते हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: रेलवे संपत्ति चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 37.40 लाख का सामान बरामद

Exit mobile version