Vistaar NEWS

5th-8th Class Result Today: एमपी में 5वीं-8वीं का रिजल्‍ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम

Representative Image

सांकेतिक तस्‍वीर

5th-8th Class Result Today: मध्‍य प्रदेश में कक्ष 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. राज्य शिक्षा केंद्र ने 25 मार्च यानी आज परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. वल्‍लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने रिजल्‍ट जारी कर दिया है. मंत्री राव उदय प्रताप ने सभी विद्यार्थी को बधाई देते हुए कहा कि कक्षा 5वीं में 95.14 एवं 8वीं में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि परिणाम विगत वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत बेहतर रहा है.

मंत्री ने आगे कहा कि सामान्‍य पृष्‍ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सरकार स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा. उन्‍होंने कहा कि शहर से ज्यादा अच्‍छा परिणाम ग्रमीण स्‍कूलों का रहा है.

कैसे देखें परिक्षा परिणाम?

आपको बता दें कि परीक्षा परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां छात्र अपने रोल नंबर या फिर समग्र आईडी के माध्‍यम से रिजल्‍ट को आसानी से देख सकते हैं. रिजल्‍ट देखने की प्रक्रिया को इस बार बेहद ही आधुनिक और आसान बना दिया गया है. 5वीं और 8वीं के परिणाम छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर जाने के अलावा, विभाग द्वारा जारी किए गए क्‍यूआर कोड को स्‍कैन करके भी देख सकते हैं. इसके साथ ही स्‍कूल के प्राचार्य भी पोर्टल के जरिए अपने पूरे संस्‍थान के छात्र-छात्रओं का परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं. परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकते हैं.

बोर्ड पैटर्न पर ली गई थी परीक्षा

प्रदेश में सरकारी, निजी स्‍कूलों और मदरसों को मिलकर करीब 23.68 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा दी थी. फरवरी में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में प्रदेश भर में 322 केंद्रों पर 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की थी, जिसके बाद अंकों की ऑनलाइन प्रविष्ट‍ि की गई.

ये भी पढे़ं- Summer Special Train: गर्मी की छुट्ट‍ियों में सफर होगा असान, एमपी के इन स्‍टेशनों पर समर स्‍पेशल ट्रेन का हॉल्‍ट, जानें शेड्यूल

Exit mobile version