Vistaar NEWS

MP News: 9वीं और 11वीं क्लास के पेपर थाने में रखे जाएंगे, बोर्ड के पैटर्न पर होगी परीक्षा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश में इस बार सकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं क्लास के पेपर थाने में रखे जाएंगे. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार दोनों क्लास की परीक्षाएं बोर्ड एग्जाम की तरह करवाई जा रही है. इसको लेकर पूरी व्यवस्ता कर ली गई है. छात्रों की सख्त निगरानी के अंदर परीक्षा करवाई जाएगी.

‘छात्र-छात्राओं में गंभीर लाने के लिए नई व्यवस्था’

मध्य प्रदेश में 9वीं और 11वीं की परीक्षा के लिए इस बार पूरी तरह नई व्यवस्था लागू की गई है. शिक्षा विभाग का कहना है कि बोर्ड परीक्षा से पहले अगर छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा जैसा माहौल देते हैं तो उनमें अनुशासन और गंभीरता आएगी. जिससे वे आगे की परीक्षा में बेहतर कर पाएंगे.

परीक्षा से 60 मिनट पहले निकलेगा बंडल

परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही प्रश्नपत्रों के बंडल थानों से निकाले जाएंगे. परीक्षा के दौरान पूरी सख्ती वैसी ही बरती जाएगी, जैसे कि बोर्ड परीक्षा में बरती जाती है. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने तक केंद्राध्यक्षों की निगरानी में ही पेपर रहेंगे. छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

जिस तरह बोर्ड एग्जाम में पेपर कई सेटों में होता है, उसी तरह नौवीं और 11वीं के सभी विषयों के प्रश्नपत्र चार अलग-अलग सेट में तैयार किया गया है.

23 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की परीक्षा के लिए शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है. 11वीं क्लास की परीक्षा  23 फरवरी से 17 मार्च के बीच शुरू होंगी. वहीं 9वीं क्लास के एग्जाम 2 मार्च से 17 मार्च तक चलेंगे. 9वीं और 11वीं क्लास के छात्रों की टाइमिंग दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक रहेगी. वहीं दोनों ही क्लास की परीक्षाओं के मूल्यांकन की तारीख 23 मार्च रखी गई है.

ये भी पढे़ं: MP News: CM हेल्पलाइन पर CS की रिपोर्ट, 10 विभागों के अफसरों का डी-कैटेगरी परफॉर्मेंस

Exit mobile version