Vistaar NEWS

AI समिट में शामिल हुए CM मोहन यादव, कई कंपनियों के साथ MoU करने और मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया

CM Mohan Yadav met investors at the AI ​​Summit.

CM मोहन यादव ने AI समिट में इन्वेस्टर से मुलाकात की.

CM Mohan Yadav in AI Summit: मध्य प्रदेश के मुख्ममंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली में आयोजित एआई समिट(India AI Impact Summit 2026) में शुक्रवार को शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में एआई इनोवेटर्स से मुलाकात की. सीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की संभावनाओं पर चर्चा

‘5 सेक्टरों में AI के इस्तेमाल पर हमारा जोर’

भारत मंडपम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि पांच सेक्टर्स में एआई के इस्तेमाल पर हमारा फोकस है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ, कृषि, एजुकेशन, इंडस्ट्रीज और टूरिज्म में AI को लेकर हमारा विशेष जोर है. सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एनर्जी सेविंग के क्षेत्र में भी लाभ उठाने के लिए कंपनियों से बातचीत की गई है. कई कंपियों को साथ MoU और मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. नवाचार और टैलेंट को और ज्यादा स्किलफुल करने पर हम काम कर रहे हैं. पर्यटन और खासकर धार्मिक पर्यटन को एआई से जोड़ने पर भी हम हम लगातार काम कर रहे हैं.

CM मोहन यादव के एआई समिट की कुछ प्रमुख हाईलाइट

ये भी पढे़ं: MP News: जबलपुर के सिहोरा में फिर बढ़ा तनाव, हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन

Exit mobile version