Vistaar NEWS

CM मोहन यादव का आज पश्चिम बंगाल का दौरा, मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल; लौटने के बाद MP के मंत्रियों के लेंगे ‘क्लास’

Chief Minister Mohan Yadav (File Photo)

मुख्यमंत्री मोहन यादव(File Photo)

Mohan Yadav Attend Bengal Oath Ceremony Today: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. वे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शुभेंदु अधिकारी को आज राज्यपाल मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.

सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल से कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचेंगे. यहां वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

ढाई साल के कार्यकाल की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. यहां वे शनिवार को मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम साढ़े बजे भोपाल वापसी करेंगे.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद वे सरकार के ढाई साल पूरा होने पर कामकाज की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वे भोपाल में मंत्रियों की क्लास लेंगे. सभी मंत्रियों के विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे.

खबर अपडेट की जा रही है…

Exit mobile version