Vistaar NEWS

भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस में CM मोहन यादव ने की मीटिंग, सभी जिलों के SP जुड़े, बोले- त्योहार में कानून व्यवस्था से कंप्रोमाइज ना हो

File Photo

File Photo

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. होली से पहले मुख्यमंत्री की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में अलग-अलग जिलों के एसपी जुड़े. बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि त्योहार में कानून व्यवस्था से कोई भी कंप्रोमाइज ना किया जाए.

‘मध्य प्रदेश शांति का टापू है’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस मीटिंग करने पहुंचे. बैठक में अलग-अलग जिलों के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. आगामी त्योहार से पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है. इसलिए कानून व्यवस्था में किसी भी तरह का कोई कंप्रोमाइज ना किया जाए.

इसके अलावा होली में प्रदेश में कई जगहों पर गैर भी निकलती है. इसको लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं.

दुबई में फंसे लोगों को लेकर जताई चिंता

अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है. जिसके कारण खाड़ी के देश महायुद्ध की कगार पर पहुंच गए हैं. ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमला किया है. दुबई में ईरान ने कई मिसाइल गिराई है. वहीं मध्य प्रदेश के दुबई में फंसे लोगों को लेकर भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चिंता जाहिर की है. मुख्यमंंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी भारतीयों के खाड़ी के देशों में फंसे होने को लेकर चिंतित हैं. राज्य सरकार की निगाहें भी बनी हुई हैं.

ये भी पढे़ं: MPPSC के पेपर में बड़ी लापरवाही, भोपाल के कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल में बांटा गया सॉल्व क्वेश्चन पेपर

Exit mobile version