MP Ladli Behna Yojana 33rd Kisht: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है. सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ की राशि लाडली बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर की है. इसके साथ ही सीएम ने 252 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 352.41 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया.
1.25 करोड़ लाडली महिलाओं को मिली सौगात
14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा के दौरे पर पहुंचे.यहां पंधाना में आदिवासी संस्कृति के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.25 करोड़ लाडली बहनों को सौगात दी. सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक करके करीब 1836 करोड़ की धनराशि लाडली बहनों के अकाउंट में ट्रांसफर की.
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विजय शाह समेत कई नेता मौजूद रहे. वहीं मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ दिखी.
’50 हजार करोड़ की धनराशि बहनों के खाते में पहुंची’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अब तक लगभग 50 हजार करोड़ की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है. माताओं, बहनों के हाथ में पैसे जाए तो घर गृहस्थी के सभी सामान आ जाते हैं. ये मामूली बात नहीं है. पीएम मोदी के नेतृत्व में उज्जवला गैस कनेक्शन, 25 लाख बहनों को एक हजार 111 करोड़ की राशि भी हर महीने जा रही है. बहनों की जिंदगी बेहतर हो, इससे बेहतर और क्या हो सकता है.’
मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को बधाई दी
लाडली बहना योजना के तहत 33वीं किस्त जारी होने के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को बधाई दी है. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके लिखा, ‘आज खंडवा जिले के पंधाना से ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को ₹1,836 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया .सभी लाडली बहनों को हार्दिक बधाई.
आज खंडवा जिले के पंधाना से 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को ₹1,836 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 14, 2026
सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई…#MPKiLadliBehna pic.twitter.com/YRFJFW0Ff8
ऐसे चेक करें राशि आई या नहीं?
अगर आप जानना चाहते हैं कि लाडली बहना योजना की मिलने वाली राशि आपके खाते में पहुंची या नहीं, तो इसको लिए आप आसान से स्टेप्स फॉलो करके इसे जान सकते हैं.
- सबसे पहले आपको आपको लाडली बहना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर क्लिक करना होगा.
- यहां होम पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें.
- लाभार्थी महिलाओं को पंजीयन नंबर या समग्र क्रमांक भरना होगा.
- अब कैप्चा कोड भरकर एंटर करना होगा.
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा.
- अब ओटीपी को वैरिफाई करके आप धनराशि मिलने की जानकारी देख सकते हैं.
ये भी पढे़ं: MP News: 40 दिनों से लापता BJP विधायक प्रदीप पटेल आए सामने, MLA ने खुद बताया अब तक कहां थे
