Vistaar NEWS

MP News: ‘बजट में किसानों को दी 1 लाख करोड़ की सौगात’, सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने कभी किसान को सीएम नहीं बनाया

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष के पहले प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 88 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्हैया लोकगीत मंडलियों के गीतों का आनंद लिया. उन्होंने कहा कि कन्हैया लोकगीत में आनंद आ गया. गोपाल कृष्ण का जीवन सबको आकर्षित करता है. हम कभी कठिनाई में फंसे तो कन्हैया जी को याद करो. कुलैथ में लोकसभा के समय आया था. आपने हमारी पार्टी को उस समय आशीर्वाद दिया.

किसानों को 1 लाख करोड़ की सौगात

विधानसभा में हमने बजट के जरिए किसानों के लिए 1 लाख करोड़ की सौगात दी है. सीएम ने आगे कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों की जिंदगी के लिए काम किया है. कोर्ट के आदेश पर भगवान श्रीराम आए. अब वह दिन दूर नहीं जब मथुरा में भी कन्हैया जी मुस्कुराएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद किसी भी किसान परिवार से मुख्यमंत्री नहीं दिया, वे छोटे मन के लोग हैं. चंबल मैया का पानी शिवपुरी, गुना, राजगढ़ जहां तक जा सकता है, वहां तक ले जा रहे हैं. यह चंबल की धारा गंगा जी को मजबूत करती है.

दूध उत्पादन को 9 से 20 प्रतिशत करेगी सरकार

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि बजट में निर्णय किया है कि भगवान कृष्ण और राम के काल में दूध की नदी बहती थी. हम दूध का उत्पादन 9 से 20 प्रतिशत करने जा रहे हैं. कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को आठवीं तक दूध पिलाया जाएगा. किसानों को भू-अधिकार पट्टे दिए जाते हैं, लेकिन लोन नहीं मिलता है. हमारी सरकार अब सभी पट्टों की रजिस्ट्री का खर्च वहन करेगी. सोलर पंप का प्रावधान किसानों के लिए बजट में किया गया है. 25 से 200 गौमाता तक डेयरी का काम करो, किसानों के 10 लाख माफ करेंगे. किसानों की आय बढ़ाने के लिए हम काम कर रहे हैं.

सीएम ने आगे कहा कि रोड शो में इतना आनंद मिला कि होली, दीपावली सब कुछ मन गया. हमारी सरकार ने 2002 में दिग्विजय सिंह के 20 हजार करोड़ के बजट का जिक्र किया. अकेले इसी बजट में 23 हजार करोड़ की राशि लाडली बहनों के लिए रखी गई है.

ये भी पढे़ं- बढ़ाई गई MBBS और MD की सीटें, 3850 डॉक्टरों की होगी भर्ती..जानें बजट में स्वास्थ्य पर कितना होगा खर्च

Exit mobile version