Jabalpur Cruise Incident: मृतकों के परिजनों से मिले CM मोहन यादव, बरगी डैम पहुंच ली घटना की जानकारी

थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचकर बरगी क्रूज हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे. मुख्यमंत्री घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं.
The Chief Minister met the families of those who lost their lives in the cruise accident.

क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की.

Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर पहुंचकर क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री घटनास्थल पर भी पहुंचकर हालातों का जायजा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं.

4 साल के बेटे को सीने लिपटाए मिला मां-बेटे का शव

जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे में कई हृदयविदारक तस्वीर भी सामने आई हैं. हादसे में मारे गए मां-बेटे की तस्वीर सामने आई है. जिसको देखकर सभी की आंखें नम हो गईं. एक महिला और उसके चार साल के बेटे का शव बरामद हुआ है. इस तस्वीर में मां अपने बेटे को सीने से लगाए हुए ही दोनों की मौत हो गई. दिल्ली से एक परिवार जबलपुर घूमने आया था. परिवार में पिता प्रदीप सैसी और बेटी सिया तो किसी तरह इस हादसे में बच गए लेकिन मां मरीना मैसी और उनके चार साल के बेटा इस दुखद हादसे में मारे गए.

हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है

जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. हादसे के पहले क्रूज पर बैठे कई लोगों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें कई लोग क्रूज पर बैठे हैं लेकिन किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई है. जबकि ये पूरी तरह नियमों का उल्लंघन है. क्रूज यात्रियों को लाइफ जैकेट देना और उन्हें पहनाना ये स्टाफ की जिम्मेदारी होती है. लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऐसा कतई नहीं किया गया.

हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत

बता दें गुरुवार रात जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हो गया था. इसमें अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. जबकि 6 लोग लापता हैं. बताया जा रहा है कि क्रूज में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जबकि सिर्फ 29 लोगों ने ही टिकट लिया था.

ये भी पढे़ं: Jabalpur Cruise Incident Umang Singhar Video: क्रूज हादसे में उमंग सिंघार की शर्मनाक हरकत! घटनास्थल पर हंसते हुए नजर आए, Video

ज़रूर पढ़ें