Geeta Mahotsav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (1 दिसंबर) को गीता जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 313 विकासखंड, 55 जिला मुख्यालय और 10 संभागों में आचार्यों की सन्निधि में 3 लाख से अधिक गीताभक्तों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जाएगा. गीता जयंती पर उज्जैन, भोपाल एवं इंदौर में विशेष आयोजन किये जाएंगे.
इंदौर में गीता भवन का होगा लोकार्पण
इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में मध्य प्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा. पूरे राज्य में 16 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा भी की जाएगी.
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025
— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 30, 2025
—
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह
(1 से 3 दिसंबर, 2025)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय के सस्वर पाठ कार्यक्रम में सहभागिता
🗓️ 1 दिसंबर 2025
📍 उज्जैन, भोपाल@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #GeetaJayanti… pic.twitter.com/k3vYxXAiJk
वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि गीता जयंती 1 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भव्य स्तर पर मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है. यह महोत्सव समाज में ज्ञान, कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्मकता का वातावरण बनाने का माध्यम बनेगा.
ये भी पढ़ें: VIT यूनिवर्सिटी के पानी में मिला ई कोलाई, चार सैंपल फेल, जानिए कितना खतरनाक है ये बैक्टीरिया
उज्जैन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन
उज्जैन के दशहरा मैदान में 1 से 3 दिसंबर तक विविध सांस्कृतिक आयोजन किये जाएंगे. इस आयोजन के पहले दिन अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका जय श्रीकृष्णा का मंचन होगा. दूसरे दिन नई दिल्ली की वैष्णवी शर्मा का काव्य पाठ विराटजयी तथा मुंबई के मोहित शेवानी एवं दल द्वारा कृष्णायन की सांगीतिक प्रस्तुति होगी. अंतिम दिन उमेश तरकसवार द्वारा निर्देशित विश्व वंदनीय एवं बैंगलोर के डॉ. सलाउद्दीन पाशा द्वारा निर्देशित गीता ऑन व्हील्स की प्रस्तुति होगी.
