Vistaar NEWS

गजपति महाराजा बने CM विष्णु देव साय, रायपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल

cm_sai_jashpur

CM विष्णु देव साय

CG News: ओडिशा के पुरी के साथ-साथ देशभर में आज धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भी कई आयोजन हुए. रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में बड़ा आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय, राज्यपाल रामेन डेका समेत BJP के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. CM साय और राज्यपाल ने यहां सोने की झाड़ू से सफाई भी की. इसके बाद मुख्यमंत्री जशपुर के लिए रवाना हुए. यहां गजपति महाराजा और भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा.

गजपति महाराजा बने सीएम विष्णुदेव साय

रुचि तिवारी

ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हुई शुरू

Kamal Tiwari

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं

रुचि तिवारी

Raipur: रथ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा विराजमान

मंदिर से BTI ग्राउंड तक निकाली जाएगी रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

ढोल-नगाड़ों की ध्वंज से मंदिर परिसर गूंजा

रुचि तिवारी

Raipur: राज्यपाल रामेन डेका भी पहुंचे रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे

रुचि तिवारी

Gariaband: देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा

भगवान जगन्नाथ के नील माधव वेश की होती है पूजा

दर्शन पूजन का सिलसिला दोपहर तक जारी रहेगा

रुचि तिवारी

Raipur News: रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे CM साय, रथ यात्रा में होंगे शामिल

रुचि तिवारी

Raipur: जगन्नाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता, हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे दर्शन करने

गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

अजय जामवाल और पवन साय ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

थोड़ी देर में सीएम साय, राज्यपाल रमेन डेका भी पहुंचेंगे जगन्नाथ मंदिर

निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा

रुचि तिवारी

पुरी | विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा देखने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़

रुचि तिवारी

ओडिशा: विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा को देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

रुचि तिवारी

Jagannath Rath Yatra LIVE: रायपुर में भक्ति का भव्य नजारा! भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथ पूरी तरह सजकर तैयार!


Exit mobile version