Vistaar NEWS

MP News: ‘नक्सली समस्या कैंसर है’, CM यादव ने बालाघाट को 100 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी

Chief Minister Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बालाघाट के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही नक्सली गतिविधियों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी को देखा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बालाघाट में 100 करोड़ 90 लाख रुपये के तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

नक्सली समस्या कैंसर है

बालाघाट दौरे पर गए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नक्सली ऑपरेशन में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया.

जवानों को ये प्रमोशन पिछले साल पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने कि लिए दिया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली प्रदेश और देश के लिए कैंसर है.

‘अगली कैबिनेट बालाघाट में होगी’

बालाघाट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मीटिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नक्सल खत्म होन के बाद अगली कैबिनेट बालाघाट में होगी.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन मंत्री लिखीराम की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. सरकार ने मंत्री की हत्या का बदला ले लिया है. लेकिन अभी भी कांग्रेसी खामोश हैं.

100 करोड़ से ज्यादा विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को बालाघाट को 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने करीब 69 करोड़ 83 लाख के 20 कार्यों का लोकार्पण किया, वहीं 31 करोड़ 7 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया.

ये भी पढे़ं: MP News: 5 एकड़ से अधिक जमीन पर मोहन सरकार कराएगी सत्यापन, आधार–भू-अभिलेख में नाम मिलान अनिवार्य

Exit mobile version