Vistaar NEWS

LPG Crisis: 195 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG, इंदौर-भोपाल में 2 हजार पार पहुंचा सिलेंडर, जानिए आपके शहर का रेट

LPG GAS

एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG Crisis: मध्य प्रदेश में LPG की किल्लत के बीच 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. इससे पहले करीब 25 दिन पहले घरेलू सिलेंडर के दाम भी 60 रुपए बढ़ाए गए थे. मौजूदा स्थिति यह है कि प्रदेश के 50 हजार से अधिक होटल और रेस्टोरेंट को उनकी जरूरत का सिर्फ 9 प्रतिशत सिलेंडर ही मिल पा रहा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है.

मेन्यू में बदलाव और कीमतों पर असर

गैस की कमी और बढ़ती कीमतों का असर अब होटल और रेस्टोरेंट के मेन्यू पर भी दिखाई देने लगा है. कई जगहों पर व्यंजन बदले जा रहे हैं और आने वाले समय में खाने की कीमतों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है. प्रदेश के प्रमुख शहरों में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं.भोपाल में यह 2084 रुपए, इंदौर में 2186 रुपए, जबलपुर में 2295 रुपए, ग्वालियर में 2307 रुपए और उज्जैन में 2251 रुपए तक पहुंच गई है.

रीवा सबसे महंगा, कई जिलों में 2300 के पार

रीवा में यह सिलेंडर सबसे महंगा 2331 रुपए में मिल रहा है. वहीं नरसिंहपुर, सिंगरौली, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, रायसेन, शहडोल समेत कई जिलों में इसकी कीमत 2300 रुपए या उससे अधिक हो चुकी है. दूसरी ओर, इंदौर में यह सिलेंडर प्रदेश में सबसे सस्ता है, हालांकि यहां भी कीमत बढ़कर 2186 रुपए हो गई है. शाजापुर-सीहोर में यह 2091 रुपए, हरदा में 2114 रुपए, सागर में 2119 रुपए और नर्मदापुरम-विदिशा में करीब 2120 रुपए में मिल रहा है.

इन जिलों में कीमतें 2200 से कम

गुना, झाबुआ, नीमच, रतलाम, मंदसौर, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, धार, आलीराजपुर, खरगोन, देवास, छिंदवाड़ा, दमोह, बैतूल और छतरपुर जैसे जिलों में फिलहाल कीमतें 2200 रुपए से कम बनी हुई हैं.

ये भी पढे़ं- LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, नई कीमत 2 हजार पार, क्या घरेलू गैस की कीमतों में भी हुआ बदलाव?

Exit mobile version