MP News: उद्योगपति अनिल अंबानी के आवास पर ईडी की कार्रवाई के बाद रीवा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. शहर के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस सचिव गुरमीत सिंह मंगू द्वारा एक पोस्टर लगवाया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. पोस्टर में लिखा था 40 हजार करोड़ का सवाल? सोई जनता जागेगी, हर लूट का हिसाब मांगेगी. वहीं निवेदक के रूप में आम आदमी का सिपाही लिखा गया था. पोस्टर सामने आने के बाद शहर में इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.
‘देश की सोई जनता को जगाने का काम राहुल गांधी कर रहे’
कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि देश की सोई हुई जनता को जगाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल अंबानी, अंबानी ग्रुप और Adani Group ने सत्ता के संरक्षण में देश के आम जनमानस के साथ आर्थिक अनियमितताएं की हैं, जिनका सच अब सामने आ रहा है.
24 घंटे के अंदर जांच एजेंसियों की कार्रवाई सामने आई
मंगू ने दावा किया कि मीडिया में यह उल्लेख किया गया है कि अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोप लगे हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाया था और 24 घंटे के भीतर ही जांच एजेंसियों की कार्रवाई सामने आ गई.
उन्होंने यह भी कहा कि ईडी और सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई से सच्चाई धीरे-धीरे उजागर हो रही है. पोस्टर में आम आदमी का सिपाही लिखे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी सिपाही कांग्रेस पार्टी की एक विंग थी, जिसे वर्ष 2011-12 में बनाया गया था और वे इसके स्टेट कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं.
ये भी पढे़ं: MP News: स्मार्ट क्लास के 10 हजार इंटरएक्टिव पैनलों की कीमत पर घमासान, 70 करोड़ से ज्यादा भुगतान करने पर सवाल
