Vistaar NEWS

एमपी से कमलनाथ के राज्यसभा जाने पर सहमति! जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने सिंगल नाम का किया समर्थन

Congress leader Kamal Nath (File Photo)

कांग्रेस नेता कलमनाथ(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर बड़ी खबर है. कांग्रेस में राज्यसभा के नाम पर सहमति बन गई है. सूत्रों के मुताबिक जीतू पटवारी, हरीश चौधरी और दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के सिंगल नाम पर सहमति जता दी है. 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में हुई बैठक में फैसला लिया गया है.

राज्यसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

दिल्ली में आलाकमान की मौजूदगी में चारों नेताओं कलमनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, हरीश चौधरी और दिग्विजिय सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. मीटिंग में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग ना हो सके. मीटिंग में कमलनाथ के नाम को लेकर सभी नेताओं की राय मांगी गई. आपसी सहमति के बाद आलाकमान ने कमलनाथ को एमपी से राज्यसभा भेजना का फैसला लिया है.

एक सीट जीतने के लिए चाहिए 58 विधायक

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं. इनमें बीजेपी के 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास मौजूदा समय में विधायकों की संख्या 64 है. ऐसे में तीन राज्यसभा सीटों की बात करें तो उसके लिए 58 विधायकों की जरूरत पड़ेगी. बीजेपी के उम्मीदवार दो सीटों पर तो आसानी से जीत जाएंगे. लेकिन तीसरी सीट जीतने के लिए बीजेपी के पास पर्याप्त विधायकों की संख्या नहीं होगी. लेकिन इसके बावजूद लगभग 49 विधायक बीजेपी के पास मौजूद होंगे. ऐसे में अगर कांग्रेस के 7 विधायक अपना पाला बदल लें तो तीसरी सीट पर भी बीजेपी अपना दावा कर सकती है. वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस को राज्यसभा सीट जीतने के लिए निर्धारित विधायकों की संख्या तो है, लेकिन उसे सबसे बड़ा खतरा क्रॉस वोटिंग से है. अगर कांग्रेस क्रॉस वोटिंग को रोकने में या फिर अपने पूरे विधायकों से वोटिंग करवाने में सफल हो जाती है तो कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के लिए रास्ता साफ हो जाएगा.

ये भी पढे़ं: ‘टॉयलेट में जाने के लिए फ्लाईओवर बनवाएं क्या?’, भोपाल के 90 डिग्री वाले पुल के पास बने सुलभ शौचालय को लेकर भड़के लोग

Exit mobile version