MP News: मध्य प्रदेश में SIR प्रक्रिया के बाद अब फॉर्म 7 को लेकर घमासान मचा हुआ है. दरअसल, प्रदेश के कई जिलों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि मुस्लिम मतदाता सहित कई लोगों के नाम काटने को लेकर फॉर्म 7 द्वारा शिकायत की गई है.
पहले समझिए फॉर्म-7 क्या होता है ?
मतदाता सूची (Voter List) से किसी का नाम हटवाना या किसी गलत नाम पर आपत्ति दर्ज करना. चुनाव आयोग के फॉर्म-7 को इन 3 बिंदुओं में आसानी से समझ सकते हैं-
किन स्थितियों में:
- मतदाता की मृत्यु हो जाने पर।
- मतदाता के कहीं और शिफ्ट हो जाने पर।
- एक ही व्यक्ति का नाम दो बार दर्ज होने पर।
इसे ऑनलाइन (Voter Helpline App या voters.eci.gov.in) या ऑफलाइन अपने इलाके के BLO के पास जमा किया जा सकता है
मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
भोपाल में मतदाता सूची को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. वोट कटवाने के लिए किसी और के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर आपत्तियां दर्ज कराई गईं. चुनाव आयोग के फॉर्म-7 के जरिए दर्ज इन आपत्तियों की संख्या भोपाल जिले में 9 हजार से ज्यादा बताई जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ही पैटर्न पर कई जगह आपत्तियां लगाई गईं, जिनमें नाम-नंबर गलत पाए गए. कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और संदिग्ध आवेदनों की वेरिफिकेशन कराई जा रही है.
KYC करने के नाम पर साजिश
अब बात अन्य जिलों की , मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की देवसर तहसील अंतर्गत सहुआर पंचायत के मुस्लिम मतदाताओं ने यह लिखित शिकायत SDM से की है. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के BLA (बूथ लेवल एजेंट) पंचायत के मुस्लिम वोटरों के घर जाकर उन्हें “SIR फॉर्म भरने,” “बैंक KYC कराने” तथा “आवास योजना दिलाने” के नाम पर फॉर्म-7 (मतदाता सूची से नाम हटाने/डिलीशन के लिए) पर अंगूठा लगवा रहे हैं.
कांग्रेस ने पदाधिकारी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
हालांकि, पूरे मामले पर कांग्रेस एक्टिव है. जहां आज कांग्रेस कार्यालय में बैठक भी देखने को मिली. जिसमें तहसील और जिले के सभी पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह जानकारी बताएं कि किन-किन लोगों के नाम कटवाने को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है. कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल एमपी नगर थाने पहुंचा, जहां फार्म-7 का जिस प्रकार से दूसरे लोग दुरुपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग उठाई.
कांग्रेस ने कई दस्तावेज सामने रखे हैं और इन दस्तावेज के आधार पर बताया है कि कई भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता है. जिन्होंने करीब 20 से 25 लोगों के नाम पर आपत्ति दर्ज की है. वही इस फॉर्म-7 को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है.
ये भी पढ़ें: फर्जी परमिट से शराब ढोता रहा सोम ग्रुप, कोर्ट की फटकार के बाद आबकारी हरकत में, लाइसेंस सस्पेंड
कांग्रेस नेता अमित शर्मा रोजाना ही इन शिकायतों को लेकर कलेक्टर के पास पहुंच रहे है . अमित शर्मा का कहना है कि बीजेपी के लोग मुस्लिम मतदाताओं का नाम कटवाना चाहते है. यहां विशाल नाम के शख्स ने 100 से ज्यादा शिकायतें की है. हालांकि बीजेपी का कहना है SIR का काम बहुत अच्छे से प्रदेश में चल रहा है, केवल भ्रम फैलाने की राजनीति करती है.
कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
भोपाल में प्रशासन का कहना है कि हर आपत्ति की जांच होगी और सत्यापन व सुनवाई के बाद ही किसी का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा. दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.
