Vistaar NEWS

Datia News: मां पीतांबरा की शरण में पहुंची शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा के साथ बगलामुखी मंदिर में की विशेष पूजा

Shilpa Shetty and raj Kundra

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

Datia News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम अचानक दतिया पहुंचीं. उनके साथ पति और उद्योगपति राज कुंद्रा भी मौजूद रहे. दोनों सड़क मार्ग से विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद मंदिर परिसर स्थित वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया.

अचानक मंदिर पहुंची शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अचानक मंदिर पहुंचने की खबर लगते ही परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई. दर्शन के दौरान कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में हलचल और सन्नाटा दोनों का माहौल देखने को मिला. श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए रुक गए. हालांकि अभिनेत्री ने किसी से औपचारिक मुलाकात नहीं की और पूजा के बाद सीधे रवाना हो गईं.

दरबार में विधि-विधान से पूजा की

बताया गया है कि शिल्पा शेट्टी ने मां पीतांबरा और मां बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से पूजा की. मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क रहीं. उनकी मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी. पूजा-अर्चना के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए.

पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था

बताया जाता है कि शिल्पा शेट्टी की मां पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है. वे पहले भी यहां दर्शन के लिए आ चुकी हैं. मां बगलामुखी को शत्रु नाशिनी और वाक् सिद्धि की देवी माना जाता है. देशभर से राजनेता, अभिनेता और उद्योगपति यहां मनोकामना लेकर पहुंचते हैं.

ये भी पढे़ं: 104 दूल्हे ई-रिक्शे पर बारात लेकर निकले, महापौर ने उठाया खर्च, सतना में CM कन्या विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे

Exit mobile version