Vistaar NEWS

Dhar Accident: धार में पिकअप का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई, 16 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा

dhar road accident pickup tyre blast 16 people died

धार: सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत

Dhar Road Accident (धार से जफर अली की रिपोर्ट): धार जिले के तिरला में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलियां फाटे के समीप हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं. वहीं, 13 घायल हैं. मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक हादसा पिकअप का टायर फटने से हुआ. वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और 3 से 4 बार पलटी खायी. इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया. हादसे में गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया हैं जहां उनका उपचार जारी हैं.

7 लोगों को इंदौर रेफर किया गया

हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे कमिश्नर सुदाम खाड़े ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 46 लोग सवार थे. घायलों के इलाज को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था की है. गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है. वहीं करीब 15 घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 6 अन्य का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है. कमिश्नर ने बताया कि अस्पताल में हड्डी और फ्रैक्चर से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इंदौर में भी डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है.

चश्मदीद ने क्या कहा?

वहीं, हादसे के प्रत्यक्षदर्शी शुभम सिसोदिया ने बताया कि दुर्घटना के समय मैं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद था. स्कॉर्पियो मांगूद से धार की ओर जा रही थी जबकि पिकअप वाहन धार से मांगूद की तरफ आ रहा था. इसी दौरान अचानक पिकअप का टायर फट गया. अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया, फिर पलट गया.

पीएम ने दुख जताया, आर्थिक मदद का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. आर्थिक मदद का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

सीएम ने संवेदना जताई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने X पर लिखा कि मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं. सभी घायलों का उपचार निशुल्क किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: दमोह रिश्वत कांड में जिला कोर्ट का बड़ा फैसला, परियोजना अधिकारी श्वेता सिंह ठाकुर को अदालत ने सुनाई 4 साल की सजा

अव्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे ने जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल भी खोल दी हैं. जहां आए दिन इस तरह के हादसों के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं. अगर समय रहते इस वाहनों में क्षमता से अधिक मजदूरों को बिठा कर बेलगाम चलने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई होती तो शायद आज ये बड़ा हादसा भी नहीं होता. अब इस पूरे हादसे के बाद देखना ये होगा कि किसकी जिम्मेदार तय की जाती हैं और जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई की जाएगी.

हादसे में मृतकों के नाम

इस दर्दनाक हादसे में मृतकों में 6 बच्चे, 3 पुरुष और 7 महिला शामिल हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है. तनु

Exit mobile version