Vistaar NEWS

भोपाल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार लगातार 100 घंटे खेला गया क्रिकेट, इंडिया और एशिया बुक में दर्ज हुआ नाम

bhopal disabled cricket record

भोपाल: दिव्यांग क्रिकेट में बना एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 का समापन हो गया है. नॉट आउट 100 की थीम पर खेल महोत्सव का आयोजन हुआ. इस टूर्नामेंट में लागातार 100 घंटे दिव्यांग खिलाडियों ने क्रिकेट खेलकर रिकॉर्ड बना दिया. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मांगूभाई पटेल समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी राज्यपाल के साथ मौजूद रहे.

एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

महत्वपूर्ण बात यह है कि इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट दर्ज हो गया. विश्व में पहली बार किसी एक वेन्यू पर लगातार 100 घंटे दिव्यांग क्रिकेट खेले जाने का रिकॉर्ड बना. राज्यपाल ने कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र शर्मा को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड का मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.

प्रतियोगिता में 754 खिलाड़ियों ने भाग लिया

कार्यक्रम में कुल 754 दिव्यांग खिलाडियों ने भाग लिया. इसमें 100 से ज्यादा महिला दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुईं. 7 महिला ओलिंपियन खिलाडियों ने भाग लिया. इस दौरान राज्यपाल मांगूभाई पटेल बोले ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांग के जगह दिव्यांग शब्द का इस्तेमाल कर समाज के सोच को बदलने का काम किया. 100 घंटे लगातार खेलना अभी तक केवल सुना था, यहां तो सच साबित हुआ है. सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनायें. अदम्य साहस के लिए खिलाड़ी बधाई के पात्र है. हमारे समाज से सुनील गावस्कर और चंद्रशेखर जैसे खिलाड़ी हुए. आज भारत के पास रोहित और विराट जैसे महान खिलाड़ी हैं.

राज्यपाल ने खिलाड़ियों से क्या कहा?

राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से हारने पर मुझे अफ़सोस हुआ लेकिन खेल में हार जीत लगा रहता है और हर से ही खेल में आदमी मजबूत होता है. आज देश को गर्व है कि प्रधानमंत्री युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को हराकर जब देश की बिटियाँ आईं तो पीएम ने मुलाक़ात की और प्रोत्साहन किया. देश में एक ऐसे नेता हैं जो हर क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित किया.

ये भी पढ़ें: भोपाल में दुष्कर्म और धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा, अब्बास नगर से शुरू हुआ ‘खेल’, पुलिस जांच में जुटी

टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च, कुशाभाऊ ठाकरे न्यास, विवेकानंद विधिक केंद्र एवं सभी सहयोगी संस्थाओं व विशेषकर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्‍द्र शर्मा ने सफल आयोजन किया.

Exit mobile version