Vistaar NEWS

MP News: ग्वालियर में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला; डॉगी दर्द से तड़पता रहा, आरोपी लाठी बरसाता रहा

A dog was beaten to death in Gwalior.

ग्वालियर में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक के द्वारा आवारा कुत्ते से बर्बरता का वीडियो सामने आया है. जिसमें युवक ने आवारा कुत्ते को लाठी से पीठ-पीठकर मार डाला. कुत्ते को पीटने का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है और उसे युवक की भी तलाश कर रही है.

युवक लगातार कुत्ते पर लाठी बरसा रहा था

यह घटना भितरवार के वार्ड क्रमांक 12 की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक लगातार लाठियों से कुत्ते पर हमला कर रहा है. कुत्ता दर्द से तड़पता रहा और युवक उसे तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. इस वीडियो के सामने आने के बाद युवक के इस कृत्य की हर तरफ आलोचना हो रही है. लोगों ने बेजुबान जानवर के प्रति ऐसी क्रूरता पर चिंता व्यक्त की है.

एक घर के बाहर सो रहा था कुत्ता

सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आवारा कुत्ता घर के बाहर सो रहा था. इस दौरान युवक लाठी लेकर आया और उस पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं. जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह आवारा कुत्ता गली में कुछ लोगों की पीछे पड़ गया था, इसके साथ ही युवक पर भी कुत्ता हमला कर चुका था. इसलिए युवक पिछले 5 दिन से लगातार लाठी लेकर उसके पीछे दौड़ रहा था, लेकिन मौका मिलते ही वह धीरे-धीरे आवारा कुत्ते के पास पहुंचा और उसके बाद कुत्ते पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पशु प्रमियों ने शुरु किया विरोध

सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉग प्रेमी ने विरोध किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो हम सभी मिलकर थाने में इसका विरोध करेंगे और आरोपी युवक पर कार्रवाई करवाएंगे.

मामले को लेकर भितरवार के एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई भी शिकायत दर्ज करवाता है, तो तत्काल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: MP News: फर्जी खाते खुलवाकर लोगों से साइबर ठगी, 46 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Exit mobile version