Vistaar NEWS

रीवा में सड़क पर शराबी महिला का हंगामा: थाना पास, पुलिस नदारद! हाईवोल्टेज ड्रामा का VIDEO वायरल!

Rewa Viral Video

रीवा में शराब के नशे में महिला ने मचाया उत्पात

Rewa: रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब शराब के नशे में धुत एक महिला ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. समान नाका स्थित शराब दुकान के सामने महिला ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए राहगीरों से गाली-गलौज की और काफी देर तक हंगामा जारी रखा.

थाना सिर्फ 500 मीटर दूर, फिर भी नहीं पहुंची पुलिस!

चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस जगह यह पूरा बवाल हो रहा था, वहां से समान थाना महज 500 मीटर की दूरी पर है. इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

VIDEO वायरल, सोशल मीडिया में मचा बवाल!

घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला का आक्रामक व्यवहार साफ देखा जा सकता है, जिससे आम लोगों में डर और असहजता का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ेंः शहडोल कलेक्टर की अनोखी पहल, जनगणना जागरूकता के लिए खुद थामी प्रचार गाड़ी की स्टीयरिंग

शराब दुकान बना अराजकता का अड्डा!

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शराब दुकान के सामने आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. खुलेआम सड़क पर शराब पीना और हंगामा करना आम बात हो गई है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है आखिर कब तक ऐसे खुलेआम हंगामे होते रहेंगे? और क्यों पुलिस इतनी गंभीर घटनाओं से बेखबर बनी रहती है?

Exit mobile version