MP News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोपी डॉक्टर बनकर मरीजों के परिजनों से ठगी किया करता था, अब शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर से भोपाल पुलिस ने ठग की गिरफ्तारी की है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शातिर ठग ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजन को डॉक्टर बनकर फोन करता था. बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर रकम की डिमांड करता था. इसके बाद क्यूआर कोड भेजकर पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करवाता था. आरोपी कई मरीजों के परिजनों से 5000-5000 रूपये का ठगी कर चुका है. आरोपी ने 4 लोगों से ठगी के मामले को स्वीकार किया है.
10 से ज्यादा मरीजों ने की शिकायत
वहीं पुलिस के मुताबिक 10 से ज्यादा मरीजों के साथ ठगी की शिकायत आई है. आरोपी का नाम जितेंद्र खाकरे है जो बैतूल का रहने वाला है. 3 दिन की ट्रेसिंग के बाद पकड़ में आरोपी पुलिस के पकड़ में आया है. क्राइम ब्रांच और कोहेफिजा पुलिस ने मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. वहीं इस मामले में अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत से ठगी का नेटवर्क ऑपरेट किया जा रहा था.
हमीदिया अस्पताल जो कि शहर ही नहीं प्रदेश का काफी पुराना और नमी अस्पताल है. पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के पोर्टल पर लगातार इलाज के लिये भर्ती प्रसुताओं के परिजनों से डॉक्टर द्वारा 5000-5000 रूपये लेने की शिकायत प्राप्त हो रही थी. उपरोक्त शिकायत अस्पताल प्रंबधन ने थाने में शिकायत की थी. अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉक्टर बनकर ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से पैसों की मांग कर 5000-5000 रुपये लेने की शिकायत हुई, जिसके पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.
सायबर सेल की मदद से किया गया गिरफ्तार
अस्पताल परिसर मे लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखकर तथा सायबर सेल जोन-3 भोपाल से तकनीकी मदद प्राप्त कर आरोपी जितेन्द्र खागरे को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की सीडीआर और टावर लोकेशन का अवलोकन करने पर आरोपी के उज्जैन, इन्दौर तथा देवास तथा अन्य शहरों के सरकारी अस्पताल के आसपास की लोकेशन मिला है. आरोपी से अन्य अस्पताल मे की गई घटनाओं के सबंध मे जानकारी एकत्र की जा रही है. आरोपी के अन्य साथियों के सबंध मे आरोपी से पूछताछ जारी है. अन्य घटनाओं के भी खुलासे की संभावना है.
