Vistaar NEWS

Barwani News: 100 रुपये के लिए किसान को मार डाला, उधार के पैसे वापस मांगने पर हुआ था विवाद, आरोपी फरार

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में केवल 100 रुपये के लिए हत्या कर दी गई. किसान ने 100 रुपये उधार लिए थे. बताया जा रहा है कि पैसे वापस मांगने पर किसान का आरोपी के साथ विवाद हो गया. जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर किसान की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए.

100 रुपये के लिए बन गए ‘जल्लाद’

पूरा मामला पाटी थाना क्षेत्र के जमरिया फलिया का है. जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय किसान फुलसिंग ने आरोपी मनीष से 100 रुपये उधार लिए थे. जब फुलसिंग ने मनीष से उधार के पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. आरोपी फुलसिंग ने अपने दो साथियों वीरेंद्र सोलंकी और रणछोड़ के साथ मिलकर फुलसिंग पर हमला बोल दिया. केवल 100 रुपये के लिए तीनों ‘जल्लाद’ बन गए. तीनों ने मिलकर पीट-पीटकर किसान की हत्या कर दी.

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

वहीं घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पूरे इलाके में दहशत का मौहाल है. लोग हैरत में हैं कि केवल 100 रुपये के लिए किसान की इतनी बुरी तरह से हत्या कर दी गई. आसपास के लोगों में अब पड़ोसियों को लेकर शक बढ़ रहा है. हर तरफ चर्चा की जा रही है कि उधार के पैसों को देते समय सावधान रहना चाहिए.

बेरहमी से पीटा, सीने पर लात-घूंसे मारे

वहीं मृतक किसान फुलसिंग के भतीजे सीताराम ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. सीताराम ने बताया कि काका फुलसिंग का आरोपी मनीष से 100 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद मनीष ने अपने दो साथियों वीरेंद्र सोलंकी और रणछोड़ के साथ मिलकर हमला बोल दिया. आरोपियों ने काका के सीने पर लात-घूंसों से हमला किया. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Indore News: ‘शादी करो वरना नौकरी नहीं करने दूंगा’, महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाया

Exit mobile version